facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

Closing Bell: शेयर बाजार क्रैश! Sensex ने 736 अंक का लगाया गोता, Nifty 22 हजार के नीचे आया

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी (Nifty-50) 238.25 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,817.45 के लेवल पर बंद हुआ।

Last Updated- March 19, 2024 | 4:21 PM IST
Stock Market Fall

Stock Market Crash : एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के चलते बाजार गिरकर बंद हुआ।

गिरावट में खुलने के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 736.37 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 72,012.05 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 815.07 अंक या 1.12 प्रतिशत तक गिरकर 71,933.35 पर आ गया।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी भी (Nifty-50) 238.25 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21,817.45 के लेवल पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट की वजह ?

एक्सपर्ट्स की माने तो अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर इस सप्ताह होने वाले निर्णय से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। साथ ही इंडेक्स में बड़ी हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में फिसलन का बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा।

Top Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक, विप्रो, नेस्ले, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, पावर ग्रिड, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

Top Gainers

दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान में रहने में कामयाब रहे।

वैश्विक बाजारों का क्या हाल ?

एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का सियोल, चीन का शंघाई और हांगकांग गिरकर पर बंद हुए जबकि जापान का टोक्यो हरे निशान में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट सोमवार को पॉजिटिव क्षेत्र में बंद हुआ।

इससे पहले बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 104.99 अंक या 0.14 प्रतिशत चढ़कर 72,748.42 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 32.35 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 22,055.70 पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement