facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

Closing Bell : शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक उछला; रिलायंस का शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़ा

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 4:23 PM IST

स्टॉक मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई । सेंसेक्स एक हजार से अधिक चढ़कर 59 हजार के करीब बंद हुआ।

सूचकांक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयर में उछाल से बाजार में तेजी आई। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा ग्लोबल मार्किट में सकरात्मक रुख से भी मार्केट को समर्थन मिला।

तीस अंकों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही मजबूती के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 59,068.47 के उच्चतर और 58,273.86 के निचले स्तर तक झूलने के बाद 1031.43 अंक या 1.78 प्रतिशत के उछाल के साथ 58,991.52 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 272.40 अंक 1.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,353.10 अंक पर बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयर में जबरदस्त उछाल

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सबसे अधिक 4.19 प्रतिशत की तेजी आई। साथ ही नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो समेत 26 कंपनियों के शेयर लाभ में बंद हुए।

दूसरी तरफ टाइटन, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस और सनफार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार 17 पैसे बढ़कर 82.17 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 4:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement