facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Closing Bell : 400 अंकों से अधिक की छलांग के साथ 60 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 17,700 के पार  

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 4:42 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों के दोनों प्रमुख सूचकांकों में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को तेजी देखी गई। सेंसेक्स 415 अंक मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 117 अंक चढ़कर 17,700 के पार चला गया। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में करीब-करीब एक फीसदी का इजाफा हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 415.49 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 60,224.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 60,498.48 तक गया और नीचे में 60,005.65 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 117.10 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,711.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 17,799.95 तक गया और नीचे में 17,671.95 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में IT, ऑटो, तेल और गैस तथा बिजली के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप 5 लूजर्स रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में बढ़त थी। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार पिछले दो माह के उच्चस्तर पर बंद हुए थे जिससे तमाम बाजारों को मजबूती मिली।

FIIs

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में फिर से पूंजी लगाना शुरू कर दिया है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को 246.24 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की थी। घरेलू बाजार होली त्योहार से जुड़े समारोहों के चलते मंगलवार को बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement