facebookmetapixel
Advertisement
दो दिग्गज: एक-दूसरे के पास मगर बहुत दूर, वैश्विक एआई प्रतिद्वंद्विता का पल वायरलAI के प्रसार के लिए साथ आईं ग्लोबल और भारतीय कंपनियां: अश्विनी वैष्णवअमेरिकी टैरिफ से निपटने को व्यापार में विविधता लाएंगे भारत और ब्राजीलGEC समिट: डेवलपमेंट एजेंसियां बदल रहीं महाराष्ट्र की तस्वीर, पेश किया मल्टी-मॉडल विकास का मेगा ब्लूप्रिंटमुफ्त योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता: करदाताओं पर बोझ, राजकोषीय अनुशासन जरूरीईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.8 लाख करोड़ डूबेएआई इम्पैक्ट समिट में पीएम मोदी ने एआई के लिए पेश किया ‘मानव’ दृष्टिकोण, तकनीक हो सर्वसुलभAI पर ₹10 लाख करोड़ खर्च करेगी रिलायंस, जियो भारत को इंटेलिजेंस युग में ले जाएगाबदलते बाजार हालात में ‘रिवर्स फ्लिप’ ठंडा, स्टार्टअप के भारत लौटने की गति धीमीEditorial: IBC में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, CoC के कामकाज में सुधार से घटेगी देरी?

Closing Bell : शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 372 अंक टूटा, निफ्टी 18,200 के नीचे

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 4:35 PM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार यानी 17 मई को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 371.83 अंक टूटकर 61,560.64 अंक पर और निफ्टी 104.75 अंक के नुकसान से 18,181.75 अंक पर बंद हुए।

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। मंगलवार को भी BSE सेंसेक्स 413 अंक गिरकर 61,932 पर और निफ्टी 112 अंक फिसलकर 18,286 पर बंद हुए थे।

हालांकि, व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।
स्टॉक की बात करें तो, रेडिंगटन 6 फीसदी डूब गया क्योंकि इसका Q4 प्रॉफिट 10 फीसदी घटकर 310 करोड़ रुपये रह गया।

मार्च तिमाही के नतीजों के बाद एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) के शेयरों में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स आज के टॉप लूजर रहे, इनमें 0.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पीएसबी इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी आई।

वहीं, एनर्जी, बैंकिंग, फार्मा शेयरों में भी गिरावट रही। ऑटो, FMCG इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

लगातार दो दिन की गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए घटा है। यह 278.70 लाख करोड़ रुपए से गिरकर 277.34 करोड़ रुपए हो गई है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement