facebookmetapixel
Advertisement
क्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगामहंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?

Closing Bell: HCL के शेयरहोल्डर्स मायूस, एक्सिस बैंक में हल्की बढ़त

Advertisement

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन फिसलन जारी, Sensex 159 अंक गिरा, Nifty 17,618 पर बंद

Last Updated- April 19, 2023 | 4:49 PM IST
Share Market

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market) गिरावट के साथ बंद हुए। मुख्य रूप से IT और कुछ बैंक शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी पूंजी की निकासी से बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स (Sensex) में 159 अंको की गिरावट दर्ज की गई, वहीं, निफ्टी (Nifty) 41 अंक टूटकर 17,618 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 159.21 अंक यानी 0.27 फीसदी टूटकर 59,567.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,745.89 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,452.72 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 41.40 अंक यानी 0.23 फीसदी लुढ़का। निफ्टी दिन के अंत में 17,618.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,666.15 की उंचाई तक गया और नीचे 17,579.85 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, HDFC, और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा एक्सिस बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.05 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: भारत के कारोबारी मॉडल की सफलता के बाद Netflix ने 116 देशों में दरें घटाईं

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HCL टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, विप्रो और NTPC सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.40 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 810.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.23 फीसदी घटकर 82.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement