facebookmetapixel
Advertisement
NCR में घर की औसत कीमत 3.8 करोड़ रुपये, आखिर कौन खरीद रहा इतने महंगे घर?Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें कितने हुए महंगेByju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 महीने की जेल, आखिर सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई सजा?JK Cement के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ती कीमतें और मजबूत डिमांड से 32% तक अपसाइड का अनुमानStock Market Update: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 से नीचे; स्मॉल और मिडकैप में तेजीमुनाफा घटा लेकिन ONGC ने निवेशकों को किया खुश, डिविडेंड का ऐलान, चेक करें डिटेल्सUS-Iran War: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा हमला, कहा- ‘ईरान सरेंडर करे तब भी अमेरिका की जीत नहीं दिखाएंगे’Stocks To Watch Today: Coal India से Sun Pharma तक, आज इन शेयरों में रह सकती है तगड़ी हलचलNHPC ने 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2,000 करोड़, 7.67% ब्याज दर पर मिला जोरदार रिस्पॉन्सआय सर्वेक्षण में लोगों की झिझक बड़ी चुनौती, विदेशी मॉडल्स से सीखने की तैयारी में भारत 

एल्सिड इन्वेस्टमेंट बना सबसे महंगा शेयर, MRF को पीछे छोड़ा

Advertisement

73,600 गुना उछाल के साथ शेयर मूल्य 2,36,250 रुपये पर बंद, एशियन पेंट्स में 2.95% हिस्सेदारी

Last Updated- October 29, 2024 | 11:02 PM IST
Stock market

एल्सिड इन्वेस्टमेंट अब सबसे महंगा शेयर बन गया है। कम चर्चित इस फर्म का शेयर मंगलवार को 2,36,250 रुपये पर बंद हुआ जिससे कंपनी का मूल्यांकन 4,725 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह टायर दिग्गज एमआरएफ से भी आगे निकल गया है। एमआरएफ का शेयर 122,577 रुपये पर बंद हुआ।

एल्सिड का शेयर पिछले एक साल से 3.21 रुपये पर स्थिर था और इसमें मुश्किल से ही कोई खरीदार या बिकवाल दिखता था। होल्डिंग कंपनियों (होल्डको) के शेयर की उचित कीमत की खोज के प्रयास में इस सप्ताह शेयर बाजारों ने विशेष कॉल ऑक्शन किया था।

इसके बाद से कंपनी के शेयर भाव में 73,600 गुना की तेजी आई। एशियन पेंट्स में कई ‘प्रमोटर’ इकाइयों में से एल्सिड इन्वेस्टमेंट को एक के तौर पर बताया गया है। देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी में इसकी 2.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 8,500 करोड़ रुपये है। एल्सिड की प्रति शेयर बुक वैल्यू 5,84,225 रुपये है।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement