facebookmetapixel
Advertisement
नई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायतगौतम अदाणी को अमेरिका में बड़ी कानूनी जीत, वायर और सिक्योरिटी फ्रॉड के आरोप पूरी तरह रद्दखरीफ बोआई और सरकारी योजनाओं का असर, जुलाई में दर्ज हुई सबसे बड़ी ट्रैक्टर बिक्रीनीट 2027 से होगा डिजिटल, परीक्षा सुरक्षित होगी लेकिन क्या गरीब छात्रों को मिलेगा बराबरी का मौकाभारत की विनिर्माण रणनीति में बड़ी खामी, औद्योगिक आधार मजबूत करना बहुत जरूरीVi Capex Plan: वोडाफोन-आइडिया ने दिया ₹9,000 करोड़ का ऑर्डर, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर करेगी विस्तारEditorial: पंचाट सुधार विधेयक 2026 पास, न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों का बदलेगा तरीकाQ1 Results: जाइडस, MRF और सीमेंस के मुनाफे पर लागत की मार, मणप्पुरम और कल्पतरु का शानदार प्रदर्शनट्रंप टावर्स की भारतीय पार्टनर ट्राइबेका की 2028 तक IPO लाने की योजना, हैदराबाद में नया प्रोजेक्ट शुरू

AIF में निवेश प्रतिबद्धता ₹17 लाख करोड़ के करीब, पहली बार 7 लाख करोड़ से ज्यादा जुटा फंड

Advertisement

AIF में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश सीमा 1 करोड़ रुपये निर्धारित है। हालांकि मान्यता प्राप्त (Accredited) निवेशकों को इससे कम राशि निवेश करने की भी अनुमति है

Last Updated- June 25, 2026 | 8:00 PM IST
Alternative Investment Fund (AIF)

अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) में निवेश प्रतिबद्धता मार्च 2026 के अंत तक बढ़कर 16.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के आंकड़ों के मुताबिक, यह तिमाही आधार पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी है और सालाना आधार पर इसमें 25 फीसदी का उछाल आया है।

इसके अलावा, जुटाया गया फंड भी पहली बार 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस पूल से किया गया निवेश FY26 के आखिर में 6.76 लाख करोड़ रुपये था।

रियल एस्टेट सबसे पसंदीदा सेक्टर

निवेश के लिहाज से रियल एस्टेट सबसे पसंदीदा सेक्टर बना रहा। मार्च 2026 के अंत तक इस सेक्टर में कुल निवेश बढ़कर रिकॉर्ड 1.29 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि दिसंबर 2025 के अंत में यह 75,350 करोड़ रुपये था।

फाइनेंशियल सर्विसेज और आईटी सेक्टर में निवेश में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि फार्मा सेक्टर में मामूली गिरावट रही। हालांकि, हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कारोबारों में निवेश बढ़ा।

Also Read: Multi-Asset Investing: सिर्फ शेयर नहीं, गोल्ड-डेट का कॉम्बिनेशन देगा बेहतर रिटर्न! ऐसे बनाए स्मार्ट पोर्टफोलियो

AIF में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

पिछले कुछ वर्षों में AIF उद्योग में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ी है। मार्च 2022 के अंत में जहां इन्वेस्टमेंट कमिटमेंट 6.4 लाख करोड़ रुपये थीं, वहीं वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक यह बढ़कर करीब 17 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गईं।

हालांकि, AIF मैनेजर्स का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से पैदा हुई अनिश्चितता के कारण नई निवेश प्रतिबद्धताओं की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है।

AIF: निवेश सीमा और दायरा

AIF में निवेश के लिए न्यूनतम निवेश सीमा 1 करोड़ रुपये निर्धारित है। हालांकि मान्यता प्राप्त (Accredited) निवेशकों को इससे कम राशि निवेश करने की भी अनुमति है।

ये फंड इंफ्रास्ट्रक्चर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs), स्टार्टअप्स समेत विभिन्न एसेट्स में निवेश करते हैं। वहीं, कैटेगरी-III AIF जटिल ट्रेडिंग रणनीतियों (Complex Trading Strategies) के जरिए निवेश करते हैं।

Advertisement
First Published - June 25, 2026 | 8:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement