facebookmetapixel
Advertisement
PNB का हरियाणा ग्रामीण बैंक को सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य, चौथी तिमाही या अगले वित्त वर्ष में हो सकती है लिस्टिंगघरेलू अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत, लेकिन ब्याज दरों और ऊर्जा कीमतों पर वैश्विक अनिश्चितता बरकरारसेमीकॉन 2.0 योजना को सरकार ने किया नोटिफाई, चिप निर्माण से डिजाइन तक मिलेगी बड़ी आर्थिक मददकृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वृद्धि पहली तिमाही में घटी, पशुपालन पर मौसम का असर पड़ा भारीअमेरिकी बाजार में अरविंदो फार्मा का बड़ा दांव, लॉन्च किया एडवेयर का जेनेरिक वर्जनपार्थ जिंदल को मिली JSW MG मोटर इंडिया की कमान, संभालेंगे ₹6000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्टजून में सेवा गतिविधियों को रियल एस्टेट ने दी रफ्तार, हवाई परिवहन लगातार तीसरे महीने गिरावट मेंई-कमर्शियल वाहन कंपनियों की बढ़ी चिंता, पीएम ई-ड्राइव के लोकलाइजेशन नियम से दुविधामारुति सुजुकी बढ़ाएगी निवेश, 5 साल में 77,500 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में कंपनीनिवेश में लगातार तेजी से वृद्धि को सहारा, निजी खपत और सरकारी खर्च की रफ्तार अप्रैल-जून में घटी

Avanse का 3,500 करोड़ रुपये के IPO के लिए आवेदन

Advertisement

मुंबई की फर्म इस आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर सकती है जिसका इस्तेमाल पूंजी आधार को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

Last Updated- June 21, 2024 | 10:57 PM IST
Afcons Infrastructure IPO:

शिक्षा ऋण देने वाली अवांस फाइनैंशियल सर्विसेज ने 3,500 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा कराया है। मुंबई की फर्म इस आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर सकती है जिसका इस्तेमाल पूंजी आधार को मजबूत बनाने में किया जाएगा।

प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस, केदारा कैपिटल और आईएफसी की योजना इस आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के शेयर बेचने की है। आईपीओ लाने जा रही यह कंपनी शिक्षा पर केंद्रित पहली एनबीएफसी है।

5जी सेवा शुरू करने की चर्चा से चढ़ा वोडा आइडिया

वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को इस खबर के बाद 4 फीसदी उछल गया कि दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ने उन सभी 17 सर्किल में 5जी सेवाएं शुरू की है जहां उसके पास स्पेक्ट्रम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडा आइडिया ने करीब एक करोड़ रुपये के जुर्माने के साथ इसे शुरू करने का दायित्व पूरा कर लिया है।

दूरसंचार विभाग की लाइसेंस शर्तों के मुताबिक जहां दूरसंचार कंपनियों के पास स्पेक्ट्रम है, उनके लिए वहां सेवाएं शुरू करने करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं होता है तो दूरसंचार विभाग स्पेक्ट्रम रद्द कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडा आइडिया के लिए 5जी शुरू करने की समयसीमा 15 अगस्त थी।

कंपनी का शेयर 17.28 रुपये के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 17.1 रुपये पर बंद हुआ। अप्रैल में कंपनी ने एफपीओ के जरिये 11 रुपये के भाव पर 18,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए थे। अभी कंपनी का शेयर एफपीओ कीमत के मुकाबले 50 फीसदी से ज्यादा ऊपर है।

Advertisement
First Published - June 21, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement