facebookmetapixel
Advertisement
E20 पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असर

Active Momentum Fund: दो फंड हाउस ऐक्टिव मोमेंटम फंड लाने की तैयारी में

Advertisement

ऐक्टिव मोमेंटम फंडों के जरिए बाजार के उतार-चढ़ाव से लाभ उठाने की कोशिश, सैमको के फंड मैनेजर ने बताया ऐक्टिव दृष्टिकोण का लाभ।

Last Updated- September 05, 2024 | 10:47 PM IST
कम जोखिम, ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए सही Conservative hybrid funds: Perfect for investors looking for low risk, high returns

आने वाले महीनों में दो प्रमुख फंड हाउस निप्पॉन इंडिया और ऐक्सिस के ऐक्टिव मोमेंटम फंड लाए जाने की संभावना है। इस समय इस तरह का सिर्फ एक ही ऐक्टिव मोमेंटम फंड है और वह सैमको म्युचुअल फंड का है। कई अन्य फंडों के पास पैसिव खंड में मोमेंटम आधारित फंड हैं।

इन पैसिव फंडों ने बाजार में तेजी के बीच पिछले कुछ वर्षों में दमदार प्रदर्शन किया है। उदाहरण के लिए निफ्टी 200 मोमेंटम 30 सूचकांक ने पिछले एक साल में 65 प्रतिशत का रिटर्न दिया है जबकि निफ्टी-500 के लिए यह आंकड़ा 38 प्रतिशत रहा। मोमेंटम निवेशकों का मानना है कि एक बार जब कोई ट्रेंड बन जाता है, चाहे वह ऊपर की ओर हो या नीचे की तो यह एक निश्चित अवधि तक रहता है।

इसलिए वे ऊपर जाते शेयरों में पोजीशन लेकर बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। सैमको में फंड प्रबंधक और शोध प्रमुख पारस मटालिया ने ऐक्टिव और पैसिव मोमेंटम फंडों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐक्टिव दृष्टिकोण से जुड़ा नियंत्रण और लचीलापन बेहतर प्रदर्शन हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘ऐक्टिव फंड बाजार में गिरावट के दौरान शुद्ध इक्विटी जोखिम को कम करके गिरावट से बचा सकते हैं। यह दृष्टिकोण उसी समय पर पुनर्संतुलन में सक्षम बनाता है जबकि पैसिव फंडों के मामले में 6 माह की नियत अवधि के कारण ऐसा नहीं है।’ मटालिया के अनुसार ऐक्टिव फंडों को स्टॉक जगत और पोर्टफोलियो में शेयरों की संख्या चुनने की भी स्वतंत्रता होती है।

फंड शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ऐक्सिस फंड ने दस्तावेज सौंपा है जिसके अनुसार उसका ऐक्टिव मोमेंटम फंड अपने मात्रात्मक मॉडल के आधार पर पोर्टफोलियो बनाएगा लेकिन अंतिम निर्णय फंड मैनेजर ही लेगा। निप्पॉन ने फंड का प्रबंधन क्वांटिटेटिव मॉडल के माध्यम से करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - September 5, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement