facebookmetapixel
Advertisement
तीन महीनों की बिकवाली के बाद FPI की दमदार वापसी, फरवरी में बरसे ₹19,675 करोड़Lenovo India Q3 Results: एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूत मांग से कमाई में उछाल, राजस्व 7 फीसदी बढ़कर ₹8,145 करोड़ परMCap: टॉप 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ घटा, TCS और Infosys सबसे ज्यादा प्रभावितEAM Jaishankar की दो टूक, विदेश और ऊर्जा नीति में भारत स्वतंत्रबांग्लादेश की राजनीति में नया अध्याय, तारिक रहमान सोमवार को लेंगे पीएम पद की शपथ; PM Modi को भी निमंत्रणManappuram Finance में बैन कैपिटल की बड़ी एंट्री, RBI से मिली हरी झंडीसट्टेबाजी पर शिकंजा! RBI ने बदले कर्ज के नियम, बाजार में हलचलCredit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलान

COVID Alert: हवाई यात्रियों के लिए RT-PCR संबंधी फॉर्म हो सकता है अनिवार्य

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 4:52 PM IST
Serum Institute of India to apply for license of JN.1 Covid variant vaccine

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को फिर से अनिवार्य करने पर विचार कर रहा है। चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि दुनिया के कुछ हिस्सों में मामलों में हाल में हुई वृद्धि के कारण चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर कोरोना वायरस के लिए नमूनों की औचक (रैंडम) जांच की जायेगी। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘स्वास्थ्य मंत्रालय यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है।’

स्थिति पर नजर रखने के बाद लिया जाएगा फैसला

सूत्र ने बताया कि कुछ सप्ताह तक स्थिति पर नजर रखने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को हुई बैठक में निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया था। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अभी तक कोविड मामलों में कुल मिलाकर कोई वृद्धि नहीं हुई है।

मांडविया ने कहा था, ‘कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 185 नए मामले सामने आये है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,402 रह गई है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement