पैकिंग सामानों में स्पष्ट लिखना होगा मात्रा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:16 PM IST

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने किसी उत्पाद के प्रमुख घटकों के प्रतिशत का पैकिंग में सामने की तरफ लिखने का प्रस्ताव किया है। 
इसके तहत उत्पाद को बनाने में प्रयोग किए गए दो या अधिक प्रमुख घटकों के प्रतिशत का उल्लेख सामने की ओर स्पष्ट रूप से करना होगा। 

इस प्रस्ताव पर विभिन्न पक्षों से इस महीने के अंत तक सुझाव मांगे गए हैं। 
मंत्रालय ने पाया कि कई निर्माता और आयातक प्रमुख घटकों की जानकारी सामने की तरफ नहीं दे रहे हैं। जबकि उपभोक्ताओं के हित में ऐसा करना जरूरी है। यह उपभोक्ता अधिकार का भी उल्लंघन है।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा -‘पैकेज के सामने की तरफ उत्पाद के विशेष बिक्री बिंदु या विशेष बिक्री प्रस्ताव (यूएसपी) की घोषणा इसके घटकों के प्रतिशत के बिना करना उपभोक्ता अधिकारों के खिलाफ है।’ मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के हित में विधिक माप विज्ञान (पैकेज्ड वस्तुएं), नियम 2011 में संशोधन का प्रस्ताव किया है। 

First Published : August 26, 2022 | 6:25 PM IST