स्वदेशी टीके के निर्यात की बढ़ी रफ्तार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 8:36 AM IST

वैश्विक स्तर पर मांग बढऩे की वजह से टीका निर्यात की रफ्तार में तेजी आई है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ  इंडिया (एसआईआई) ने पहले ही 20 देशों को एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफ र्ड टीके की तीन करोड़ खुराक भेजी है। दूसरी तरफ  भारत बायोटेक इस सप्ताह के अंत तक ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों को टीका निर्यात करने के लिए तैयार है। हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर स्वदेशी कोविड-19 टीका तैयार किया है और कंपनी अब इस सप्ताह के अंत तक ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों को निर्यात करने के लिए तैयार है। कंपनी ने जनवरी के मध्य में संकेत दिया था कि इसने कोवैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए ब्राजील में दवाओं के थोक विक्रेता प्रेसिसा मेडिकेमेंटोस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
ब्राजील के नियामक नैशनल हेल्थ सर्विलांस एजेंसी (एएनवीए) द्वारा बाजार में बिक्री की मंजूरी दिए जाने के बाद आपूर्ति शुरू होनी थी। भारत बायोटेक ने पुष्टि की कि ब्राजील को टीके की आपूर्ति इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कंपनी निकट भविष्य में फि लिपींस और कुछ अन्य दक्षिण एशियाई देशों को भी टीका आपूर्ति करने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ  कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि सीरम इंस्टीट्यूट ने पहले ही ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, सेशेल्स, मालदीव, मॉरीशस जैसे करीब 20 देशों को लगभग 3 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है।
इनमें से कुछ डिलिवरी एस्ट्राजेनेका की ओर से किए गए हैं मिसाल के तौर पर ब्राजील, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका को की जाने वाली आपूर्ति इसमें शामिल है। कुछ निर्यात भारत सरकार की तरफ  से राजनयिक संबंधों के तौर पर इन देशों में किए गए हैं। बांग्लादेश जैसे कुछ देशों को भारत सरकार और सीरम इंस्टीट्यूट दोनों की तरफ  से द्विपक्षीय समझौते के तौर पर कोविशीड टीका मिला है। पुणे की इस कंपनी का पहले से ही बांग्लादेश के साथ करार है और देश ने अब तक एक निजी कंपनी बेक्सिम्को फ ार्मास्यूटिकल्स के जरिये सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ  इंडिया से लगभग तीन करोड़ खुराक खरीदी है।  इस बीच, भारत बायोटेक को भारत सरकार की तरफ  से 45 लाख खुराक की आपूर्ति करने के लिए पत्र भी मिला है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।

देश में 60 लाख लोगों को लगा कोविड टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह दी है कि वे 20 फरवरी तक सभी स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दें और इनमें बाकी बचे लोगों को भी 25 फरवरी तक टीका देने की कोशिश जरूर करें। भारत में सोमवार तक कुल 60 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक कुल 54 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड टीके लगाए गए हैं जबकि 2 फरवरी से ही सेना और प्रशासन से जुड़े अग्रिम पंक्ति के 623,000 कर्मियों को कोविड टीके लगाए गए हैं। बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत 11 राज्यों ने 65 फीसदी से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी। रुचिका चित्रवंशी

First Published : February 8, 2021 | 11:26 PM IST