ताजा खबरें

Stocks to Watch: आज UltraTech, Mankind Pharma, RIL, RVNL, Lupin के शेयरों में दिखेगा एक्शन, चेक करें पूरी लिस्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में मंगलवार सुबह मिला-जुला रुख रहा, जबकि अमेरिका में इसके सभी तीन प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखी गई।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 26, 2024 | 9:12 AM IST

Stocks to Watch on 26 March: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को सपाट शुरुआत कर सकते हैं। सुबह 7:10 बजे, गिफ्ट निफ्टी वायदा निफ्टी वायदा के पिछल बंद भाव से 41 अंक नीचे 22,124 पर था।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में मंगलवार सुबह मिला-जुला रुख रहा, जबकि अमेरिका में इसके सभी तीन प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 0.23 प्रतिशत बढ़कर 40,506 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह हांगकांग का हैंग सेंग 1.02 फीसदी चढ़ा और कोस्पी 1.41 प्रतिशत ऊपर जबकि एएसएक्स 200 सीमित दायरे में रहा।

अमेरिका में कल रात डॉव जोन्स और एसएंडपी 500 में क्रमशः 0.41 प्रतिशत और 0.31 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच, नैस्डैक कंपोजिट में 0.27 फीसदी गिर गया।

आज इन शेयरों में देखने को मिल सकती है हलचल

UltraTech Cement: कंपनी ने अपनी उत्तराखंड इकाई में 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) ब्राउनफील्ड सीमेंट क्षमता जोड़ी है, जिससे कुल यूनिट क्षमता 2.1 एमटीपीए हो गई है।

Mankind Pharma: सीएनबीसी टीवी 18 की रिपोर्ट के अनुसार, बेज ब्लॉक डील के जरिये मैनकाइंड फार्मा में 2.90 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। ऑफर प्राइस 2,103-2,214 रुपये प्रति शेयर के बीच होने की उम्मीद है, जो एक्चुअल शेयर प्राइस के मुकाबले 0-5 प्रतिशत की छूट का दर्शाता है। फिलहाल बेज के पास मैनकाइंड में 2.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है

RIL: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने MSEB सोलर एग्रो पावर से MSKVY उन्नीसवीं सोलर SPV और MSKVY ट्वेंटीसेकंड सोलर SPV में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

ICICI Securities: मर्चेंट बैंकिंग गतिविधियों से संबंधित बही-खातों और रिकॉर्ड के निरीक्षण के बाद कंपनी को सेबी से चेतावनी मिली है।

JSW Energy: कंपनी की स्टेप-डाउन इकाई ने महाराष्ट्र में 132 करोड़ रुपये में 45 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का अधिग्रहण करने के लिए रिलायंस पावर के साथ एक समझौता किया है।

RVNL: रेल विकास निगम ने 229.43 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ कोलकाता में परिचालन क्षेत्र को आवासीय कॉलोनी से जोड़ने वाले सबवे के निर्माण के लिए भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के साथ एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं।

HAL: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को गुयाना डिफेंस फोर्स से 194 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला।

Sanghi Industries: कंपनी के प्रमोटर अंबुजा सीमेंट्स ने 258 करोड़ रुपये में 2 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी, जिससे प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर 60.44 फीसदी रह गई।

First Published : March 26, 2024 | 9:07 AM IST