facebookmetapixel
Advertisement
भारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्स

पान मसाला और ब्रेड पैकेट के लिए नए लेबलिंग और डिस्पले नियम, मई 2023 से होगा लागू

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

सरकार ने पान मसाला और ब्रेड के लिए नए लेबलिंग और डिस्पले नियम जारी किए हैं। इस नियम के लागू होने के बाद पान मसाला कंपनियों को नाम के ठीक नीचे चेतावनी लिखनी होगी। नया नियम 1 मई 2023 से प्रभावी होगा। 

दूसरी बार संशोधन

सरकार ने फूड सेफ्टी और मानक में दूसरी बार संशोधन किया है। अब पान मसाला कंपनियों को अपने पैकेट के आधे हिस्से पर अनिवार्य रूप से  ‘पान मसाला चबाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’ लिखना होगा। इसके साथ साथ ब्रेड कंपनियों के लेबलिंग के लिए भी नए नियम लागू किए जाएंगे। ब्रेड कंपनियों के Whole Wheat ब्रेड में 75% चोकर आटा का इस्तेमाल करना होगा, जबकि Wheat या Brown Bread में 50% चोकर वाला आटा अनिवार्य होगा। FSSAI सभी ब्रेड को उसके नाम के हिसाब से मानक भी तय करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि फूड सेफ्टी और पैकेजिंग के लिए नियम फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) जारी करती है। 

खाने पीने के सामान के लिए नियम 

FSSAI ने पहले ही खाने पीने के सामान के लिए नियम बना रखा है। अब बिना भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाण पत्र के कोई भी व्यक्ति खाने पीने की चीजें नहीं बेच सकता। यह नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा। नए नियम के मुताबिक बिना भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणपत्र के किसी भी व्यक्ति को खाने पीने की चीजों के निर्माण, बिक्री और स्टोरेज की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement
First Published - October 13, 2022 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement