facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

FMCG: महंगाई हुई कम, रोजाना यूज वाली वस्तुओं की बिक्री को मिली दम

Advertisement

आइसक्रीम और पेय पदार्थों की श्रेणियों को छोड़कर अधिकांश लिस्टेड FMCG इकाइयों ने घरेलू देखभाल, व्यक्तिगत देखभाल, सौंदर्य व खाद्य उत्पादों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है

Last Updated- August 20, 2023 | 11:30 PM IST
FMCG

दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुओं (FMCG) के उद्योग ने जून तिमाही में मुद्रास्फीति में कमी के चलते बिक्री बढ़ी और सकल मार्जिन में विस्तार देखा, जिससे चुनिंदा श्रेणियों में छोटी कंपनियों को भी बढ़ावा मिला।

महंगाई बढ़ने से बाजार सेगमेंट छोड़ने वाली कई छोटी कंपनियों ने वापसी कर ली है और स्थानीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है, जिससे कई बड़ी एफएमसीजी कंपनियों को कीमतों में बदलाव करना पड़ा है।

आइसक्रीम और पेय पदार्थों की श्रेणियों को छोड़कर अधिकांश लिस्टेड FMCG इकाइयों ने घरेलू देखभाल, व्यक्तिगत देखभाल, सौंदर्य व खाद्य उत्पादों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है। यह पहली तिमाही में अप्रैल और मई की शुरुआत में बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई थी।

ग्रामीण और शहरी, दोनों बाजारों में आई तेजी 

भौतिक मुद्रास्फीति के उच्च एकल अंक से कम एकल अंक में आते ही शहरी और ग्रामीण, दोनों बाजारों में मात्रा में वृद्धि हुई है, जिससे मांग में सुधार के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि HUL, ITC, गोदरेज कंज्यूमर, डाबर, मैरिको और टाटा कंज्यूमर जैसे निर्माताओं का विज्ञापन और प्रचार पर खर्च बढ़ रहा है। इसके अलावा, FMCG कंपनियां अब कम निर्माण लागत का लाभ उपभोक्ताओं को दे रही हैं, जिससे मूल्य वृद्धि में क्रमिक कमी आ रही है।

डाबर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान ज्यादा अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई की रफ्तार कम रही। भारत में भी CPI और WPI के आंकड़ों के हिसाब से महंगाई नरम रही।’

ब्रिटानिया के कार्यकारी वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (MD) वरुण बेरी ने कहा कि इस तिमाही में जिंस की कीमतों में मामूली कमी आई और इसलिए स्थानीय प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए कुछ मूल्य सुधार किए गए।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 8:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement