facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

नकली घरेलू उत्पादों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू करेगा सीसीपीए

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:16 PM IST

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने आज कहा कि वह दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देगा, जिसमें हाल ही में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों पर रोक लगाई गई थी। इनमें रेस्तरां और होटलों को खाने के बिलों पर स्वचालित रूप से सेवा शुल्क लगाने से मना किया गया था।
उम्मीद की जा रही है कि प्राधिकरण जल्द ही फर्जी और नकली घरेलू उत्पादों के खिलाफ भी राष्ट्रव्यापी कार्रवाई शुरू करेगा। इनके संबंध में गुणवत्ता नियंत्रण के दिशानिर्देश तो थे, लेकिन इन्हें कभी लागू नहीं किया गया। इनमें गीजर, रेफ्रिजरेटर, पानी गर्म करने वाली रॉड आदि जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
सीसीपीए मेधावी छात्रों के नाम का प्रचार करते हुए उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले कोचिंग सेंटरों और संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहा है।
सेवा शुल्क के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि अदालत ने सेवा शुल्क से संबंधित 4 जुलाई, 2022 के दिशानिर्देशों पर रोक लगाई है और 25 नवंबर को मामले की आगे की सुनवाई होनी है। खरे ने कहा ‘हम आदेश को चुनौती देने जा रह हैं। हम जांच-परख रहे हैं और उचित कदम उठाएंगे ताकि हमारी सुनवाई हो सके।’
सीसीपीए के 4 जुलाई के दिशानिर्देशों को चुनौती देने वाली नैशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) और फेडरेशन ऐंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने 20 जुलाई को इस पर रोक लगा दी थी।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि इस मसले पर विचार करने की जरूरत है और सीसीपीए को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Advertisement
First Published - July 27, 2022 | 1:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement