Skip to content
  शुक्रवार 24 मार्च 2023
Trending
March 24, 2023सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठकMarch 24, 2023सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारीMarch 24, 2023FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानेंMarch 24, 2023डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयरMarch 24, 2023भारत में iPhone की असेंबलिंग को मिलेगी रफ्तार, Pegatron देश में दूसरी फैक्ट्री खोलने की कर रही तैयारी !March 24, 2023सरकार के कदम से म्युचुअल फंड निवेश पर पड़ सकता है असरMarch 24, 2023एशियाई व उभरते देशों के मुकाबले भारत का प्रदर्शन रहेगा बेहतरMarch 24, 2023क्या जापान की इस बड़ी कंपनी का होगा निजीकरण ! मिला 15 अरब डॉलर का टेंडर ऑफरMarch 24, 2023निवेश की सीमा तय करने की योजना बना रही LIC, अदाणी घटनाक्रम के बाद लिया फैसलाMarch 24, 2023मनी बिल 2023 में संशोधन से टैक्सपेयर्स को मिली राहत, सात लाख रुपये से ऊपर केवल अतिरिक्त आय पर ही देना होगा टैक्स
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  ताजा खबरें  15 विधायकों ने ली शपथ
ताजा खबरें

15 विधायकों ने ली शपथ

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —November 21, 2021 11:23 PM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल रविवार को पूरा हो गया जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 विधायकों को कैबिनेट व चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्री परिषद पुनर्गठन को सोशल इंजीनियरिंग का एक नमूना बताते हुए उम्मीद जताई कि यह कैबिनेट लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी व राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
राज्यपाल मिश्र ने विधायक हेमाराम चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविंद राम मेघवाल व शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वहीं, जाहिदा खान, बृजेंद्र ओला, राजेंद्र गुढ़ा व मुरारीलाल मीणा को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि नए मंत्रियों में ममता भूपेश, भजनलाल जाटव व टीकाराम जूली को राज्यमंत्री से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इस सूची में हेमाराम चौधरी, मुरारीलाल मीणा व बृजेंद्र ओला सहित पांच विधायकों को पायलट खेमे का माना जाता है। इसके अलावा पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाए जाने के समय पायलट के साथ साथ पद से हटाए गए विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए छह विधायकों में से राजेंद्र गुढ़ा को भी मंत्री बनाया गया है। इस पुनर्गठन में कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को हटाया गया है। इन तीनों मंत्रियों ने संगठन में काम करने की मंशा से अपने इस्तीफे पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिए थे। डोटासरा इस समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं तो डॉ शर्मा को पार्टी ने हाल ही में गुजरात मामलों का व हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है।
राज्य की कांग्रेस सरकार अगले महीने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है और मंत्रिमंडल में यह पहला फेरबदल है जिसे पार्टी आलाकमान द्वारा क्षेत्रीय व जातीय संतुलन के साथ साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राज्य में 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस पुनर्गठन के जरिए क्षेत्रीय व जातीय संतुलन भी साधने की कोशिश की गई है। जिन तीन मंत्रियों को राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वे अनुसूचित जाति से हैं। नए कैबिनेट मंत्रियों में चार अनुसूचित जाति से, तीन अनुसूचित जनजाति से होंगे। अब गहलोत कैबिनेट में तीन महिलाएं मंत्री हो गई हैं। कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे किसी निर्दलीय विधायक को पुनर्गठन के तहत मंत्री पद नहीं दिया गया है। राजस्थान मंत्रिपरिषद में अब मुख्यमंत्री के अलावा 19 कैबिनेट व 10 राज्यमंत्री हो गए हैं। इससे मंत्रिपरिषद अधिकतम 30 मंत्रियों का कोटा पूरा हो गया।
सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्य में और मंत्री नहीं बन सकते और बाकी विधायकों को संसदीय सचिव सहित अन्य पदों पर लगाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के बाद खुद मुख्यमंत्री गहलोत ने इसका संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘अभी मुख्यमंत्री के सलाहकार, संसदीय सचिव, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष बनने हैं, तो ज्यादातर विधायकों को समायोजित करने का हमारा प्रयास रहेगा।’ इसके साथ ही गहलोत ने कहा, ‘मंत्रिपरिषद पुनर्गठन अच्छा हुआ है पूरे राज्य के लोग खुश हैं। सोशल इंजीनियरिंग हुई है जिसमें सब वर्गों व कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए यह नई कैबिनेट बनी है। अजा, जजा, ओबीसी, अल्पसंख्यक सबको शामिल करने का प्रयास किया है। अच्छे ढंग से हुआ है।’ राज्य में 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए गहलोत ने कहा, ‘हमारे अगले चुनाव की तैयारी आज से ही शुरू हो गई, उसी रूप से हम काम करेंगे और नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपेगे। गहलोत ने कहा, ‘कैबिनेट को नए रूप में आप देखेंगे और हम जनता की आशाओं व अपेक्षाओं को पूरा कर दिखाएंगे। अगली बार फिर कांग्रेस की सरकार बने ये जो भावना जनता में पैदा हुई इस बार उस भावना उन अपेक्षाओं पर हम खरा उतरेंगे। और अगली बार सरकार बनाने में कामयाब होंगे।’ वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर कहा कि यह बदलाव बहुत बड़ा संकेत है जिसका फायदा आगे चलकर कांग्रेस को होगा और राजस्थान में 2023 में कांग्रेस फिर सरकार बनाएगी।     भाषा

कांग्रेस विधायक बैरवा मिले माकन से
कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा रविवार को यहां कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिले। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि रविवार को हुए मंत्रिमंडलीय फेरबदल में बैरवा भी मंत्री बनने की दौड़ में थे लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। वहीं बैरवा ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं थी बस उनके दिमाग में कुछ बातें थी जिनके बारे में उन्होंने माकन से बात की।
हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी किसी भी विधायक में नाराजगी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अभी कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष बनेंगे प्रकोष्ठ बनेंगे सबको समायोजित किया जाएगा और सबको जिम्मेदारी दी जाएगी।     भाषा
अब निगाहें राजनीतिक नियुक्तियों पर
राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन पूरा होने के बाद अब सबकी निगाह राजनीतिक नियुक्तियों पर टिक गई हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं कहा कि मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले विधायकों को संसदीय सचिव व मुख्यमंत्री के सलाहकार जैसी राजनीतिक नियुक्तियों में समायोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य में कुल मिलाकर 25 से 30 हजार राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं। राजनीतिक नियुक्तियां की जानी हैं जिनमें संसदीय सचिवों से लेकर विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इन नियुक्तियों की उम्मीद है।     भाषा

अजय माकनअशोक गहलोतकांग्रेसनियुक्तिफेरबदलमंत्रिमंडलराजस्थान
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य

बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लखनऊ जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

March 11, 2023 2:55 PM IST
अन्य समाचार

कारीगरों की मदद के लिए ‘मिशन मोड’ में काम करने की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी

March 11, 2023 11:57 AM IST
अन्य

होली पर 491 फेरे लगाएंगी 196 विशेष ट्रेन

March 7, 2023 10:16 AM IST
अन्य समाचार

Megha Tropiques-1 को प्रशांत महासागर में गिराने के चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम देगा ISRO

March 6, 2023 11:03 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

सीईपीए की समीक्षा करेंगे भारत और यूएई

March 24, 2023 9:28 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारतीय कंपनियों में अल्पांश हिस्सेदारी होने पर ही लग सकेंगे चीन के कारखाने

March 23, 2023 9:46 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

‘हाइब्रिड’ वर्क कल्चर के बावजूद भारतीय प्रोफेशनल्स क्यों जाना चाहते हैं ऑफिस… LinkedIn के सर्वे में सामने आई ये बात

March 23, 2023 5:05 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

March 23, 2023 5:03 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US Federal Reserve ने पॉलिसी रेट 25 bps बढ़ाया, साल के अंत तक और बढ़ सकती हैं दरें

March 23, 2023 9:36 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

व्यापार बढ़ने के कारण उत्पादन आधारित उत्सर्जन में वृद्धि

March 22, 2023 11:35 PM IST

Trending Topics


  • Stocks To Watch
  • Share Market Today
  • Hindenburg | Jack Dorsey
  • DDMA | Mock Drill on Earthquake
  • Narendra Modi
  • Google Doodle
  • Corona Update
  • Rupee vs Dollar

सबकी नजर


सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठक

March 24, 2023 8:23 PM IST

सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारी

March 24, 2023 8:20 PM IST

FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानें

March 24, 2023 8:17 PM IST

डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयर

March 24, 2023 7:57 PM IST

भारत में iPhone की असेंबलिंग को मिलेगी रफ्तार, Pegatron देश में दूसरी फैक्ट्री खोलने की कर रही तैयारी !

March 24, 2023 7:50 PM IST

Latest News


  • सेबी बोर्ड नए ईएसजी ढांचे को देगा मंजूरी, 29 मार्च को होगी बैठक
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • सक्रिय क्लाइंटों में डिस्काउंट ब्रोकरों की 57 फीसदी हिस्सेदारी
    by खुशबू तिवारी
    March 24, 2023
  • FMCG सेक्टर में शुरू हुआ प्राइस वॉर ! साबुन- सर्फ के दाम घटाने के पीछे क्या है Reliance का असली मकसद, यहां जानें
    by शार्लीन डिसूजा
    March 24, 2023
  • डेट म्युचुअल फंडों पर टैक्स, दबाव में एएमसी के शेयर
    by अभिषेक कुमार
    March 24, 2023
  • भारत में iPhone की असेंबलिंग को मिलेगी रफ्तार, Pegatron देश में दूसरी फैक्ट्री खोलने की कर रही तैयारी !
    by एजेंसियां
    March 24, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
57527.10 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स57527
-3980.69%
निफ्टी57527
-3980%
सीएनएक्स 50014279
-1250.87%
रुपया-डॉलर82.62
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI97.8411.19
Cyient1001.556.36
Minda Corp210.854.93
Adani Green1030.004.84
GE Shipping Co623.903.94
Zydus Wellness1531.353.89
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
ITI98.2012.04
Cyient1001.206.05
Adani Green1029.354.78
GE Shipping Co624.453.87
Adani Transmissi1124.553.70
Zydus Wellness1524.553.64
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stocks To WatchShare Market TodayHindenburg | Jack DorseyDDMA | Mock Drill on EarthquakeNarendra ModiGoogle DoodleCorona UpdateRupee vs Dollar
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us