facebookmetapixel
Advertisement
अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Today: GIFT Nifty में तेजी, लेकिन US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Vedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!

आईपीएल में 12 करोड़ रुपये के इनाम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:06 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुरू से ही रुपये की बरसात हो रही है।


बोर्ड ने उसी के मुताबिक प्रतियोगिता में इनाम का भी ऐलान किया है।र् आईपीएल में इनाम के तौर पर कुल 12 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। आईपीएल के अध्यक्ष और आयुक्त ललित मोदी ने बताया कि 20-20 मैचों की इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये की धनराशि इनाम में दी जाएगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2.4 करोड़ रुपये और सेमीफाइनल हारने वाली प्रत्येक टीम के हिस्से में 1.2 करोड़ रुपये दिए जाऐंगे।


इसके बाद बची हुई धनराशि बाकी टीमों में बांट दी जाएगी। पांचवे स्थान पर रहने वाली टीम को 80 लाख रुपये, छठे स्थान पर रहने वाली टीम को 70 लाख रुपये, सातवें स्थान पर रहने वाली टीम को 50 लाख रुपये और आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को 40 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।


मोदी ने कहा कि जीतने वाली टीम को 4.8 करोड़ रुपये का इनाम निश्चित तौर पर किसी भी घरेलू प्रतियोगिता के लिए सबसे बड़ी धनराशि है। उन्होंने कहा कि अभी इस टूर्नामेंट की पहली बॉल भी फेंकी नहीं गई है, लेकिन भारत में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है।

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 1:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement