facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

यूक्रेन की मदद के लिए साहस दिखाएं पश्चिमी देश: जेलेंस्की

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:31 PM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों में, रूसी हमलों का सामना कर रहे उनके देश की मदद करने के मामले में साहस की कमी है। जेलेंस्की ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान और टैंक देने का अनुरोध किया। जेलेंस्की ने पोलैंड में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद पश्चिमी देशों पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन को विमान और अन्य रक्षा उपकरण देने के मामले में टालमटोल कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर रूसी मिसाइल हमलों में आम नागरिक फंसे हुए हैं और मारे जा रहे हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर की घेराबंदी
की ओर इशारा करते हुए शनिवार तड़के एक वीडियो संबोधन में कहा, ‘मैंने आज मारियुपोल के रक्षकों के बात की। मैं निरंतर उनके संपर्क में हूं। उनका संकल्प, साहस और दृढ़ता अचंभित करने वाली है। जो चंद विमान और टैंक देने के बारे में 31 दिन से सोच रहे हैं, उनमें उनका केवल एक प्रतिशत साहस है।’
     यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 32 दिन हो गए हैं। कई क्षेत्रों में रूस ने हमले रोक दिए हैं। रूसी सेना का लक्ष्य जल्द से जल्द राजधानी कीव को घेरना है। हालांकि इस दौरान उसे यूक्रेन की तरफ से जबरदस्त प्रतिरोध का सामना कर पड़ रहा है। यूक्रेन की सेना भी अमेरिका और पश्चिमी देशों की सहायता से रूसी सेना का मजबूती से सामना कर रही है। हालांकि पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन को दी जा रही सैन्य मदद में लड़ाकू विमान शामिल नहीं है। अमेरिका के जरिये यूक्रेन को पोलैंड के विमान भेजने के प्रस्ताव को नाटो की चिंताओं के चलते खारिज कर दिया गया है।
इस बीच यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव का कहना है कि रूस, यूक्रेन को दो टुकड़ों में विभाजित करने का प्रयास कर सकता है। रक्षा मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार बुडानोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह महसूस किया है कि वह पूरे देश (यूक्रेन) को तो निगल नहीं सकते , इसलिए वह कोरियाई परिदृश्य के तहत यूक्रेन को संभवत: विभाजित करने का प्रयास करेंगे।    

Advertisement
First Published - March 27, 2022 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement