facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

पूर्वी चीन में मौसमी बाढ़ का कहर, कम से कम पांच लोगों की मौत

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, 1,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Last Updated- July 23, 2023 | 7:38 PM IST
China Floods: 20 killed, 27 missing in floods around Beijing

पूर्वी चीन में मूसलाधार बारिश के कारण आयी बाढ़ में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और तीन लोग लापता हैं, जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से 1,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।

‘चाइना नेशनल रेडियो’ के अनुसार, हानझोउ शहर के फुयांग जिले का गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और रविवार दोपहर तक बाढ़ ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

सरकारी टीवी चैनल ‘सीसीटीवी’ के अनुसार बाद में हुई बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा धंस गया और मलबा पहाड़ों से नीचे आने लगा जिसके कारण जिले के कई इलाके प्रभावित हुए हैं और 1,600 से ज्यादा मकानों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, 1,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। अर्द्धउष्णकटिबंधिय दक्षिणी चीन के बड़े हिस्से में हर साल मानसून के दौरान मौसमी बाढ़ आती है। इस साल स्थिति ज्यादा गंभीर है और कई क्षेत्रों में पिछले 50 वर्षों की सबसे भीषण बाढ़ आयी है। एपी अर्पणा संतोष

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 7:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement