अंतरराष्ट्रीय

Rupee ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर… अब ‘रुपए’ में हो सकेगा भारत-मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- April 01, 2023 | 6:35 PM IST

India-Malaysia Trade In Indian Rupee: ग्लोबल मार्केट में भारतीय करेंसी का दबदबा बढ़ रहा है। भारतीय रुपया तेजी से ग्लोबल करेंसी बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा शनिवार को दी गई नई जानकारी के मुताबिक अन्य करेंसी के अलावा अब भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार ‘भारतीय रुपये’ में किया जा सकता है।

वोस्ट्रो खाते (Vostro Accounts) के माध्यम से इस सेवा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए इंडिया इंटरनेशनल बैंक ऑफ मलेशिया (IIBM) ने भारत में अपने संबंधित बैंक यानी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के माध्यम से एक विशेष रुपया वोस्ट्रो अकाउंट खोला है।

आपको बता दें कि RBI ने जुलाई 2022 में भारतीय करेंसी में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सेटलमेंट की अनुमती देने के निर्णय के बाद कई देशों ने रुपये में व्यापार की इच्छा व्यक्त की थी। रूस ने सबसे पहले रुपये में द्विपक्षीय व्यापार को अपनाया। इसके बाद लगभग 35 देश रुपये में द्विपक्षीय व्यापार अपनाने के लिए तैयार हैं।

First Published : April 1, 2023 | 6:35 PM IST