facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Japan: विनाशकारी भूकंप के कारण मलबे में फंसे जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं बचावकर्मी

इशिकावा प्रान्त और आस-पास के इलाके सोमवार को 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गए थे।

Last Updated- January 04, 2024 | 8:17 PM IST
Japan

जापान में इस सप्ताह की शुरुआत में आए विनाशकारी भूकंप के कारण पश्चिमी तट पर मलबे में फंसे जीवित लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मी कड़ाके की ठंड में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। भूकंप के कारण कई मकान पूरी तरह से ढह गए, जिसमें कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और 51 लोग लापता हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश और संभावित बर्फबारी के मद्देनजर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। आधिकारिक तौर पर तीन शहरों में रातोंरात जारी की गई लापता लोगों की सूची में ऐसे व्यक्तियों की संख्या 15 से बढ़कर 51 हो गई, जिसमें 13 वर्षीय एक लड़का भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि लापता बताए जा रहे कुछ लोगों को ढूंढ लिया गया है लेकिन अभी और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।

इशिकावा प्रान्त और आस-पास के इलाके सोमवार को 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गए थे। भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 300 किलोमीटर दूर नोटो के पास था। भूकंप के बाद, समुद्र में तीन फुट से अधिक ऊंची लहरें उठीं, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि बचाव अभियान के लिए शुरुआती 72 घंटे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उसके बाद, मलबे में फंसे लोगों के जीवित बचे रहने की संभावना बहुत कम हो जाती है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को कहा था, ‘‘40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। हम समय से लड़ रहे हैं।’’

उन्होंने गुरुवार को बचाव कार्यों के लिए भेजे जाने वाले सैनिकों की संख्या एक हजार से बढ़ाकर 4,600 करने की घोषणा की। नोटो प्रायद्वीप के दुर्गम स्थान होने की वजह से सैनिकों के वहां पहुंचने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। कुछ क्षेत्रों में पानी, बिजली और दूर संचार सेवाएं अभी भी ठप हैं।

इशिकावा के अधिकारियों ने गुरुवार को मृतकों की संख्या 78 पहुंचने की घोषणा की। मृतकों में से 44 लोग वाजिमा के, 23 लोग सुजु के और शेष व्यक्ति पांच शहरों के हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप में 330 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 25 गंभीर रूप से घायल हैं।

First Published - January 4, 2024 | 8:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट