facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स का सफरनामा: येकातेरिनबर्ग से शुरू होकर से नई दिल्ली तक, 2009 से 2026 तक कैसे बदला यह संगठनबीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम‘राजनीतिक झटकों से बचाएगा स्थानीय मुद्रा में व्यापार’, ब्रिक्स में बोले ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियानयूपी में 6,566 करोड़ का निवेश करेंगी तीन वैश्विक पैकेजिंग कंपनियां, मेरठ-उन्नाव में लगेंगी यूनिट‘दुनिया में रुकावटें तो भारत बना रहा आर्थिक पुल’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी: व्यापार बाधाएं खत्म करें देश

पाकिस्तान में पिछले साल आतंकी हिंसा में 17% वृद्धि हुई: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 82 प्रतिशत लोगों की मौत पाकिस्तानी तालिबान, इस्लामिक स्टेट खुरासान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे प्रतिबंधित समूहों के हमलों में हुई।

Last Updated- January 04, 2024 | 7:59 PM IST
pakistan

पाकिस्तान में 2023 में आतंकी हिंसा में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और देश में कुल 306 आतंकवादी हमलों में 693 लोगों को जान गंवानी पड़ी। एक संस्था की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से 82 प्रतिशत लोगों की मौत पाकिस्तानी तालिबान, इस्लामिक स्टेट खुरासान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे प्रतिबंधित समूहों के हमलों में हुई। ‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले जारी पाकिस्तान शांति अध्ययन संस्थान (पीआईपीएस) की 2023 सुरक्षा रिपोर्ट चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान उम्मीदवारों व राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के संबंध में सवाल उठाती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकवादियों के बढ़ते हमलों से संकेत मिलता है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके सहयोगी पाकिस्तान को बातचीत की प्रक्रिया बहाल करने के लिए ‘मजबूर’ करने के उद्देश्य से आतंकवादी हमले का सहारा लेना जारी रखेंगे।

Also read: सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी के चुनाव चिह्न को जब्त करने के ECP के फैसले को बहाल किया

रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में पाकिस्तान में 23 आत्मघाती बम विस्फोट समेत कुल 306 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 693 लोग (330 सुरक्षाकर्मी, 260 नागरिक और 103 आतंकवादी) मारे गए जबकि 1,124 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और इनमें मारे गए लोगों की संख्या भी पिछले वर्ष के दौरान इसी तरह के हमलों में मारे गए लोगों की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 82 प्रतिशत लोगों की मौत पाकिस्तानी तालिबान, इस्लामिक स्टेट खुरासान और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे प्रतिबंधित समूहों के हमलों में हुई।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 7:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement