facebookmetapixel
Advertisement
PM आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में, आंदोलन जारी रखने का ऐलानAdani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछालगिरावट में क्या करें निवेशक? PL कैपिटल ने बताया कहां लगाएं पैसा, कैसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोUpcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHP

नेपाल के पोखरा में 72 लोगों को ले जा रहा विमान हुआ क्रैश; राहत बचाव कार्य जारी

Advertisement

काठमांडू से पोखरा जा रहा Yeti Airlines का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Last Updated- January 15, 2023 | 1:39 PM IST
plane crash

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, काठमांडू से पोखरा जा रहा Yeti Airlines का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। Yeti Airlines का ATR-72 विमान पोखरा के पास दुर्घटनाग्रस्त विमान पर 4 क्रू मेंबर समेत 72 यात्री सवार थे।

नेपाली मीडिया के मुताबिक इस हादसे में अब तक 32 यात्रियों की मौत की पुष्टि कि जा चुकी है। इस हादसे के तुरंत बाद नेपाल सरकार ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

इस विमान को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग से पहले ही हवा में इसमें आग लग गई थी। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विमान हादसे को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, “यात्रियों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस एएनसी एटीआर 72 की दुखद दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैं सुरक्षा कर्मियों, नेपाल सरकार की सभी एजेंसियों और आम जनता से प्रभावी बचाव शुरू करने की अपील करता हूं।”

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ऊं शांति।”

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement