facebookmetapixel
Advertisement
ईरान युद्ध के बीच 4 लाख मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, निर्यात पर बड़ा असरअर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जाUS-Israel-Iran War: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से मचा हड़कंप, ट्रंप बोले अब चुप नहीं बैठेगा अमेरिकाडैन बेली बने जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट, अंतरराष्ट्रीय कारोबार की संभालेंगे जिम्मेदारीPM मोदी की उद्योग जगत से अपील- निवेश बढ़ाने और रिसर्च पर दें प्राथमिकता$100 डॉलर के पार जाएगा कच्चा तेल? S&P की चेतावनी, इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधा का खतरा

दिल्ली में हुई SCO की बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए पाकिस्तान के शीर्ष सलाहकार

Advertisement

हालांकि, इस्लामाबाद ने अबतक संगठन की उच्च-स्तरीय बैठकों के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है

Last Updated- March 18, 2023 | 9:14 AM IST
Pakistani PM

पाकिस्तान के शीर्ष सलाहकार ने नयी दिल्ली में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया।

हालांकि, इस्लामाबाद ने अबतक संगठन की उच्च-स्तरीय बैठकों के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

इस समय भारत के पास एससीओ की अध्यक्षता है जिसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं।

विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यटन और खेल मामलों के सलाहकार ऑन चौधरी ने एससीओ की पर्यटन प्रशासन के प्रमुखों की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एससीओ का सक्रिय सदस्य होने के नाते पाकिस्तान संगठन की गतिविधियों में हिस्सा लेना जारी रखेगा और उसके नतीजों में अपना सकारात्मक योगदान देगा।’’

गौरतलब है कि एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होनी है, जबकि संगठन के रक्षामंत्रियों की बैठक अप्रैल महीने में दिल्ली में होनी है।

जब उनसे एससीओ की बैठक में पाकिस्तान का शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 9:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement