facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

पाकिस्तान बाढ़ : अमेरिका ने अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद की घोषणा की

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 9:56 AM IST
Pakistan Flood

अमेरिका ने पाकिस्तान में पिछले साल आई विनाशकारी बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए उसे अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है। इस भयावह बाढ़ की चपेट में आने से 1,739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इसमें शरणार्थी आश्रय क्षेत्रों में बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए मानवीय मदद भी शामिल है। प्राइस ने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए काफी संतोष हो रहा है कि आज अमेरिका बाढ़ से उबरने व पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर की घोषणा कर रहा है। इस तरह इस मद में हमारी ओर से अब तक दी गई मदद राशि 20 करोड़ डॉलर हो गई है।’’

प्राइस ने कहा कि इन 10 करोड़ डॉलर का इस्तेमाल बाढ़ के प्रभावों से निपटने, शासकीय कार्यों, रोग संबंधी निगरानी, आर्थिक विकास और स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु स्मार्ट कृषि, खाद्य सुरक्षा व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए होगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिनेवा में जलवायु परिवर्तन के संबंध में एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा था, ‘‘देश में क्षतिपूर्ति और पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए कम से कम 16.3 अरब डॉलर की जरूरत है। इसमें से आधी राशि घरेलू संसाधनों से प्राप्त होगी और आधी विदेशी संसाधनों से।’’

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement