facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

मालदीव: भारतीय पर्यटकों की बुकिंग कैंसिलेशन, चीन से मदद की गुहार

मालदीव में भारतीय पर्यटकों की बुकिंग रद्दी से हड़कंप, राष्ट्रपति ने चीन से पर्यटकों को भेजने का आग्रह किया

Last Updated- January 09, 2024 | 11:19 PM IST
Tourism

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों पर राजनयिक विवाद पैदा होने के बाद भारतीय पर्यटकों ने वहां की इतनी बुकिंग रद्द की है कि मालदीव में हड़कंप मच गया है। परेशान होकर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंगलवार को चीन से उनके देश में अधिक पर्यटकों को भेजने के प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया।

चीन की अपनी पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन मुइज्जू ने मंगलवार को फुजियान प्रांत में ‘मालदीव बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए चीन को द्वीपीय राष्ट्र का ‘निकटतम सहयोगी’ बताया। मालदीव के राष्ट्रपति ने कहा, ‘चीन हमारे सबसे करीबी सहयोगियों और विकास साझेदारों में से एक है।’

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने 2014 में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा शुरू की गई ‘बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) परियोजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि ‘उन्होंने (चिनफिंग) मालदीव के इतिहास में देखी गई सबसे महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रदान की हैं।’ मुइज्जू ने चीन से अधिक से अधिक संख्या में मालदीव में अपने पर्यटकों भेजने का आग्रह किया।

वहीं, मालदीव की मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों देशों ने हिंद महासागर द्वीप में एक एकीकृत पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर की परियोजना पर हस्ताक्षर किए हैं।

चीनी पर्यटकों के लिए मुइज्जू की अपील मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद एक राजनयिक विवाद के बीच आई है, जब मोदी ने लक्षद्वीप की अपनी हालिया यात्रा के दौरान एक प्राचीन समुद्र तट पर अपना एक वीडियो साझा किया था। मुइज्जू की सरकार ने सोशल मीडिया पर मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।

बिफरा मालदीव का पर्यटन उद्योग

मालदीव पर्यटन उद्योग संघ (एमएटीआई) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि वह भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। पर्यटन निकाय ने कहा, ‘मालदीव के पर्यटन उद्योग में भी भारत का निरंतर और महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

उसने कोविड-19 के बाद सीमाएं दोबारा खुलने पर हमारे पुनरुद्धार प्रयासों में काफी मदद की है। भारत मालदीव के लिए शीर्ष बाजारों में से एक बना हुआ है।’

First Published - January 9, 2024 | 11:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट