facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

लिविंगस्टोन होंगे बीटी ग्रुप के नए सीईओ

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 5:27 PM IST

ब्रिटेन की सबसे बड़ी टेलीफोन कंपनी बीटी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेन वर्वायेन अपने पद से निवृत्त होंगे।


वर्वायेन ने छह सालों तक कंपनी के सीईओ के तौर पर काम किया है। कंपनी की बिक्री का ग्राफ इस वर्ष बेहद खराब रहा  जो वर्ष 2004 के बाद से अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन है। उनके बाद इयान लिविंगस्टोन इस पद को संभालेंगे जो फिलहाल रिटेल डिविजन के प्रमुख हैं।


बीटी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि 43 वर्षीय लिविंगस्टोन एक जून से कंपनी के सीईओ की कुर्सी पर काबिज होंगे।लिविंगस्टोन ने 2002 में बीटी में वित्तीय निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। लीड्स में रेंसबर्ग फंड्स  मैनेजमेंट के कोलिन मोर्टोन ने कहा कि लिविंगस्टोन के सामने काफी चुनौतियां होंगीं।


उन्होंने कहा कि नए सीईओ के सामने सबसे बड़ी चुनौती कीमतों के बाजार में टक्कर देने और अपनी सेवा की गुणवक्ता को बनाए रखना होगा। वहीं वर्तमान सीईओ वर्वायेन इससे पहले हॉलेंड की सबसे बड़ी फोन कंपनी रॉयल केपीएन एनवी में काम कर चुके हैं। बीटी की ओर से उन्हें वित्त वर्ष 2007 में मेहनताने के तौर पर 18.6 लाख पाउंड चुकाए गए थे। जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - April 8, 2008 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement