facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

स्वदेशी क्रूज मिसाइलों ने बढ़ाई ईरानी नौसेना की ताकत, इतनी किलोमीटर है मारक क्षमता

इजराइल ने गाजा पट्टी में ईरान समर्थित हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसके कारण इजराइली पोतों को निशाना बनाया जा रहा है।

Last Updated- December 25, 2023 | 7:43 PM IST
Iran

ईरान की नौसेना ने रविवार को अपने शस्त्रागार में स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक क्रूज मिसाइलें शामिल कीं। ईरान के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी। टीवी ने बताया कि तलाइह और नासिर क्रूज मिसाइलें राजधानी तेहरान से लगभग 1,400 किलोमीटर (850 मील) दक्षिण-पूर्व में दक्षिणी ईरानी बंदरगाह कोणार्क में हिंद महासागर के पास एक नौसैनिक अड्डे पर पहुंचीं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल शाहराम ईरानी ने बताया कि तलाइह की मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर (620 मील) से अधिक है और यह दागे जाने के बाद लक्ष्य बदलने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि नासिर की मारक क्षमता 100 किलोमीटर (62 मील) है और इसे युद्धपोतों पर तैनात किया जा सकता है। इससे पहले पिछले महीने एक इजराइली अरबपति के स्वामित्व वाले कंटेनर पोत पर हिंद महासागर में एक संदिग्ध ईरानी ड्रोन ने हमला किया था।

Also read: Israel-Hamas War: इजराइल के हमले में अब तक 20 हजार से अधिक फलस्तीनियों की मौत

इजराइल ने गाजा पट्टी में ईरान समर्थित हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसके कारण इजराइली पोतों को निशाना बनाया जा रहा है। ईरान समय-समय पर नए सैन्य उपकरणों के परीक्षण, उत्पादन और उन्हें सेवा में शामिल किए जाने की घोषणा करता रहता है, लेकिन इन घोषणओं को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सकता।

ईरान का कहना है कि उसके पास 2,000 किलोमीटर (1250 मील) तक की मारक क्षमता वाली विभिन्न प्रकार की मिसाइलों का भंडार है, जो क्षेत्र में उसके कट्टर दुश्मन इजराइल और अमेरिकी ठिकानों तक पहुंचने में सक्षम हैं।

First Published - December 25, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट