facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

Pahalgam Terror Attack पर भारत की Diplomacy, G20 देशों से बातचीत, पाक होगा अकेला?

Advertisement

बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और चीन जैसे जी20 सदस्य देशों के राजनयिक शामिल हुए।

Last Updated- April 24, 2025 | 10:01 PM IST
S Jaishankar
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत ने बृहस्पतिवार को लगभग सभी जी20 सदस्य देशों के राजनयिकों और अपने रणनीतिक साझेदारों को पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पार आतंकवाद से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह जानकारी दी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने राजनयिकों को मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘‘ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने’’ की दृढ़ नीति के बारे में भी बताया। राजनयिकों को संबंधित जानकारी भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कई कदमों की घोषणा के एक दिन बाद दी गई। भारत ने बुधवार को पाकिस्तानी सैन्य प्रतिनिधियों को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद करने सहित कई अहम कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पहलगाम हमले के सीमापार संबंधों के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक उपायों को अंतिम रूप दिया है।

जानें India- Saudi Arabia वार्ता और पीएम मोदी के सऊदी अरब दौरे की हर बात 

कौन-कौन से देश हुए शामिल

भारत के रुख से अवगत कराने के लिए हुई बैठक में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और चीन जैसे जी20 सदस्य देशों के राजनयिक शामिल हुए। इस बैठक में संयुक्त अरब अमीरात, कतर और मलेशिया सहित भारत के करीबी रणनीतिक साझेदार देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहा।

मिसरी ने बृहस्पतिवार रात आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पहलगाम हमले के सीमापार संबंधों की जानकारी सीसीएस को दी गई गई जिसके आधापर सीसीएस ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों और इसकी साजिश रचने वालों को ‘‘उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा देने’’ का संकल्प जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अब आतंकियों की ‘‘बची खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने’’ का समय आ गया है।

India- Bangladesh: भारत से टकराकर पछताएगी यूनुस सरकार, India का एक दांव और बरबाद हो जाएगा बांग्लादेशी कारोबार

पीएम मोदी ने क्या किया था खुलेआम एलान

मोदी ने बिहार के मधुबनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है बल्कि देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। उन्होंने अपने भाषण में कुछ बातें अंग्रेजी में भी कहीं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मित्रों, आज मैं बिहार की धरती से पूरी दुनिया को बता देना चाहता हूं कि भारत एक एक आतंकवादी और उनके आकाओं की पहचान करेगा, उनका पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा। हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे। आतंकवाद कभी भारत का मनोबल नहीं तोड़ पाएगा।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कारोबारियों का 25 अप्रैल को दिल्ली बंद का आह्वान

योगी सरकार का UP के 3.54 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को मई की गर्मी में बड़ा तोहफा, बिजली बिल हो गया इतना कम

पढ़ें PM Modi का India Steel 2025 में दिया जोरदार भाषण

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर पर्यटन उद्योग को तगड़ा छटका, 90% ट्रैवल बुकिंग हुई रद्द

Advertisement
First Published - April 24, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement