facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

अरब देशों की खाद्य आपूर्ति में पहले स्थान पर आया भारत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:01 PM IST

भारत ने अरब देशों के लीग को खाद्य निर्यातों में ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। यह जानकारी रॉयटर्स को आज अरब-ब्राजील चैम्बर ऑफ कामर्स की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ो से मिली है। भारत ने 15 वर्षों में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है। इसकी वजह यह रही कि 2020 में कोविड-19 महामारी ने व्यापार प्रवाह को बाधित किया था।
अरब देश ब्राजील के सबसे अहम व्यापारिक साझेदरों में से हैं लेकिन उन बाजारों से उसकी लंबी दूरी ने उसे आपूर्तिकर्ताओं की सूची में पीछे धकेल दिया। ऐसा महामारी के दौरान वैश्विक लॉजिस्टिक के बाधित होने की वजह से हुआ है।    
आंकडों से पता चलता है कि पिछले वर्ष लीग के 22 सदस्य देशों द्वारा आयात किए जाने वाले कुल कृषि व्यापार उत्पादों में ब्राजील की हिस्सेदारी 8.15 फीसदी रही जबकि भारत ने इसमें 8.25 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया जिससे 15 वर्षों से शीर्ष स्थान पर रहा ब्राजील पीछे छूट गया।
परंपरागत नौवहन मार्गों के बाधित होने की वजह से फार्म गेट से प्रतिस्पर्धी बने रहने के बावजूद ब्राजील भारत तथा तुर्की, अमेरिका, फ्रांस और अर्जेंटिना जैसे अन्य निर्यातकों के हाथ अपनी जमीन गंवा बैठा।

Advertisement
First Published - December 7, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement