facebookmetapixel
Advertisement
आशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़

भारत-कनाडा अगले सप्ताह करेंगे मुक्त व्यापार पर बात!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:43 PM IST

मुक्त व्यापार समझौते पर दूसरे दौर की बातचीत के लिए भारत और कनाडा के अधिकारी अगले सप्ताह आभासी बैठक कर सकते हैं। इसका मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करना है।
इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि भारत दवाओं, रेडीमेड गार्मेंट, कृषि सामग्री और कुशल कामगारों की आसान आवाजाही, आईटी पेशेवरों के लिए ज्यादा नौकरियों के सृजन को लेकर जोर देगा।
वहीं कनाडा दलहन जैसे कृषि उत्पादों के लिए बाजार तक ज्यादा पहुंच की मांग कर सकता है। दोनों देश संवेदनशील सामान जैसे डेरी से दूरी बना सकते हैं। उपरोक्त उल्लिखित अधिकारियों में से एक ने कहा, ‘व्यापार एवं निवेश पर पांचवें मंत्रिस्तरीय संवाद (एमडीटीआई) के तत्काल बाद पहले दौर की वार्ता शुरू हुई, जिसमें व्यापक मसलों पर चर्चा हुई थी। दूसरे दौर की चर्चा के बाद आगे और स्पष्टता आएगी और कुछ ठोस निकलकर आने की संभावना है।’
भारत और कनाडा ने 2010 में समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत की शुरुआत की थी। बहरहाल इस मामले में दोनों देशों ने 5 साल में 10 दौर की वार्ता की, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
मार्च में भारत और कनाडा की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देश एक अंतरिम या शुरुआती प्रगति वाले व्यापार समझौते ((ईपीटीए) को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं। इसमें वस्तुओं, सेवाओं, उत्पत्ति संबंधी नियमों, व्यापार में तकनीकी बाधाओं और विवाद निपटान जैसे विषय शामिल होंगे। दोनों देश द्विपक्षीय निवेश समझौते को आगे बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं।
दोनों देश अगले दौर की बातचीत के लिए बढ़ रहे हैं, वहीं कनाडा उच्चायोग के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि कनाडा के निर्यातकों को बाजार तक पहुंच से जुड़ी कुछ समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिसमें भारत के कृषि क्षेत्र में पहले से अनुमान न लगाया जा सकने वाला शुल्क शामिल है।
प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘कनाडा इस बात को जानकर खुश है कि भारत तेजी से विश्व बैंक के कारोबार सुगमता के पायदान पर बेहतर हो रहा है।’

Advertisement
First Published - May 25, 2022 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement