अंतरराष्ट्रीय

Houthi Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बाद जहाज लाल सागर में डूबा

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर’ (यूकेएमटीओ) ने क्षेत्र में नाविकों को सचेत करते हुए बताया कि ‘द ट्यूटर’ लाल सागर में डूब गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 19, 2024 | 10:30 AM IST

यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से निशाना बनाए जाने के बाद मालवाहक पोत लाल सागर में डूब गया। हूती विद्रोहियों के हमले में पोत के डूबने की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर’ (यूकेएमटीओ) ने क्षेत्र में नाविकों को सचेत करते हुए बताया कि ‘द ट्यूटर’ लाल सागर में डूब गया।

यूकेएमटीओ ने कहा, ‘‘ सैन्य अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने समुद्री मलबा और तेल देखा है। माना जा रहा है कि जहाज डूब गया है।’’

हूती विद्रोहियों ने पोत के डूबने के संबंध में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। पोत ‘द ट्यूटर’ पर एक सप्ताह पहले लाल सागर में हमला किया गया था। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को बताया था कि इस हमले में ‘‘ चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। चालक दल का यह सदस्य फिलीपींस से था।’’

First Published : June 19, 2024 | 10:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)