facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Historical Events on December 17: दशकों बाद अमेरिका, क्यूबा ने कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की

17 दिसंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है

Last Updated- December 17, 2023 | 10:19 AM IST
America Cuba Relationship
Representative Image

एक-एक दिन करके साल के दिन गुजरते जा रहे हैं और अब साल बीतने में दो हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। 17 दिसंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2014 में 17 दिसंबर को अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी।

फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी, 1961 को बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिये थे लेकिन 17 दिसंबर, 2014 को उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

सत्रह दिसंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की है जब राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था।

17 दिसंबर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1398: मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया।

1556: बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म।

1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1777: फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1803: ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओडिशा पर कब्जा किया।

1902: इटली के प्रसिद्ध आविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।

1903 : राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया।

1907: उग्येन वांग्चुक भूटान के पहले राजा बने।

1925 : सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1927: ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पहले मैच में शतक बनाया।

1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को गोली मारी।

1933: क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया।

1940: महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1970 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन।

2014 : अमेरिका और क्यूबा ने दशकों से टूटे कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।

First Published - December 17, 2023 | 10:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट