facebookmetapixel
Advertisement
NBFC Stocks: चोलामंडलम, श्रीराम फाइनेंस और इंडिया शेल्टर बने ब्रोकरेज के टॉप पिक, जानिए क्यों बढ़ा भरोसाSuper El Niño: 2026 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ला सकता है सुपर एल नीनो, IMD भी अलर्ट₹148 से ₹220 तक टारगेट, आखिर IGL को लेकर क्यों बंटे हुए हैं एक्सपर्ट्स?ईरान युद्ध में US के 42 जेट और ड्रोन तबाह; F-15E, F-35A जैसे फाइटर जेट भी हुए नष्टRupee Record Low: रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा₹135 पर ट्रेड कर रहा PSU Stock, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रहा ₹200 का लेवल, खरीदें या होल्ड करें?Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव टूटा, चांदी में भी आई ₹2,889 की गिरावटइलेक्ट्रिक बस-ट्रकों को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार ला सकती है 1 अरब डॉलर की योजनाआज आखिरी मौका! ITC Hotels समेत 4 कंपनियां दे रही डिविडेंड और राइट्स इश्यू का फायदाStocks to watch today: Karnataka Bank से लेकर JSW Energy तक, आज ये शेयर करा सकते हैं कमाई

GE Aerospace-HAL समझौते के तहत 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भारत को होगा: अधिकारी

Advertisement

इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की मौजूदा राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए

Last Updated- June 24, 2023 | 10:25 AM IST
Aero India 2023: HAL inks pact with RPM for helicopter emergency service, GE Aerospace

अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस (GE Aerospace)-हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ हुए अपने समझौते के तहत एफ 414 लड़ाकू जेट इंजन के उत्पादन के लिए 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी भारत को हस्तांतरित करेगी। रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जनरल इलेक्ट्रिक एयरोस्पेस (GE Aerospace) ने भारतीय वायुसेना के लिए संयुक्त रूप से लड़ाकू जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए बृहस्पतिवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की मौजूदा राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘इस समझौते के साथ, हमें जीई 414 इंजन बनाने में 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण होगा, जो हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमकेआईआई के परिचालन प्रदर्शन को बढ़ाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेट इंजन के छोटे उपकरणों को छोड़कर 80 प्रतिशत इंजन भारत में बनाया जाएगा। हम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं और तीन साल के भीतर भारत के पास यह इंजन होगा। जीई-एचएएल समझौते का महत्व इस तथ्य में निहित है कि भारत को अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंच मिलेगी।’’

Advertisement
First Published - June 24, 2023 | 10:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement