अंतरराष्ट्रीय

Dubai International Airport पर इस साल की पहली छिमाही में आए 41.6 करोड़ यात्री

दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पॉल ग्रिफिथ्स ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे वैश्विक महामाारी के पूर्व के स्तर से आगे बढ़ रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 22, 2023 | 12:09 PM IST

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Dubai International Airport) पर इस साल की पहली छमाही में 41.6 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यह वैश्चिक महामारी के पूर्व 2019 की समान अवधि के आंकड़ों से अधिक है, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण प्रकोप और उसके कारण लगे लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अब फिर से लोग निश्चिंत होकर यात्रा कर रहे हैं।

दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पॉल ग्रिफिथ्स ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे वैश्विक महामाारी के पूर्व के स्तर से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले हर एक अतिथि का अनुभव सुखमय हो।

यह भी पढ़ें : भारत, आसियान व्यापार समझौते की होगी समीक्षा, 2025 तक पूरा करने पर दोनों देशों का जोर

आंकडों के अनुसार, 4.16 करोड़ यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष की समान अवधि से करीब 50 प्रतिशत अधिक है। तब यात्रियों की संख्या 2.79 करोड़ थी।

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अभी 104 देशों में 257 गंतव्यों के लिए विमान सेवाएं संचालित की जाती हैं।

First Published : August 22, 2023 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)