facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

अदन की खाड़ी में जहाज पर ड्रोन हमला, भारतीय नौसेना कार्रवाई के लिए तुरंत आई आगे

अरब सागर और लाल सागर क्षेत्र में स्थिति पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्री लूट रोधी दो अभियानों के लिए क्षेत्र में भारतीय पोत पहले से तैनात हैं।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:30 PM IST
Drone attack on Marshall Islands flag ship in Gulf of Aden, Indian Navy immediately came forward to take action अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले जहाज पर ड्रोन हमला, भारतीय नौसेना कार्रवाई के लिए तुरंत आई आगे

अदन की खाड़ी में मार्शल द्वीप के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर बुधवार रात ड्रोन हमला होने के बाद भारतीय नौसेना का मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस विशाखापत्तनम’ तुरंत मदद के लिए आगे आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहाज पर नौ भारतीयों सहित चालक दल के 22 सदस्य सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस विशाखापत्तनम’ ने ‘जेनको पिकार्डी’ जहाज से एक आपात संदेश मिलने के लगभग एक घंटे के भीतर जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक जहाज पर अदन बंदरगाह से 60 समुद्री मील दक्षिण में हमला किया गया। लाल सागर और अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और जहाज पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि समुद्री लूट रोधी अभियानों के लिए अदन की खाड़ी में तैनात ‘आईएनएस विशाखापत्तनम’ ने बुधवार रात 11 बजकर 11 मिनट पर ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप के ध्वज वाले ‘एमवी जेनको पिकार्डी’ के संकट में होने संबंधी आपात संदेश का शीघ्र जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के ईओडी (विस्फोटक आयुध निस्तारण) विशेषज्ञ जहाज का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार सुबह उस पर गए। उन्होंने बताया कि ईओडी विशेषज्ञों ने गहन जांच के बाद जहाज को आगे की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी है।

अरब सागर में पोत तैनात हैं : नौसेना प्रमुख

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने गुरुवार को कहा कि देश के समुद्री हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी तट पर पोत तैनात किए गए हैं और किसी तरह की ‘अस्थिरता’ पैदा नहीं करने दी जाएगी।

अरब सागर और लाल सागर क्षेत्र में स्थिति पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि समुद्री लूट रोधी दो अभियानों के लिए क्षेत्र में भारतीय पोत पहले से तैनात हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापारिक जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ है।

First Published - January 18, 2024 | 11:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट