facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

टीके पर बौद्धिक संपदा में छूट को लेकर चर्चा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:26 AM IST

अमेरिकी व्यापार मंत्री (यूएसटीआर) कैथरिन ताई ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कारोबारी पहलुओं (ट्रिप्स) से जुड़े समझौते के कुछ प्रावधानों में छूट को लेकर कोविड-19 टीके के निर्माताओं के साथ चर्चा की है।  
यूएसटीआर के प्रवक्ता ने आज ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, ‘आज ताई ने टीका उत्पादन से जुड़े हिस्सेदारों के साथ और वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी मसलों पर बातचीत जारी रखी। उन्होंने फाइजर और एस्ट्राजेनेका के अधिकारियों के साथ टीके के वैश्विक उत्पादन बढ़ाने और ट्रिप्स से प्रस्तावित छूट संबंधी मसलों पर वर्चुअल बातचीत की।
ताई ने वैश्विक महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया देने में डब्ल्यूटीओ के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया, जिससे टीके के वैश्विक उत्पादन और वितरण में खाईं को कम किया जा सके।’ यह प्रगति ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह जरूरत पडऩे पर भारत की मदद करने को प्रतिबद्ध हैं। रविवार को अमेेरिका ने कहा था कि वह कोविड-19 टीका, वेंटिलेटर, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, ऑक्सीजन उत्पादन और संबंधित चीजों के लिए कच्चा माल तत्काल मुहैया कराएगा, जिससे संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने में भारत को मदद मिल सके।

Advertisement
First Published - April 27, 2021 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement