facebookmetapixel
Advertisement
जून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के लिए महत्त्वपूर्ण चिप पर निर्यात नियंत्रण में ढील दे अमेरिका: चीन

Advertisement

चीन चाहता है कि राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति चिनफिंग के बीच संभावित शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका AI के लिए अहम चिप पर निर्यात नियंत्रण में ढील दे।

Last Updated- August 11, 2025 | 9:53 AM IST
US China Trade war
Representational Image

चीन चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच संभावित शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका एक व्यापार समझौते के हिस्से के रूप में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के लिए महत्त्वपूर्ण चिप पर निर्यात नियंत्रण में ढील दे। फाइनैंशियल टाइम्स ने रविवार को मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया कि चीनी अधिकारियों ने वाशिंगटन में विशेषज्ञों को हाई-बैंडविड्थ मेमोरी चिप से निर्यात प्रतिबंध हटाने के बारे में अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। व्हाइट हाउस, विदेश विभाग और चीन के विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट पर टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

एचबीएम चिप को बारीकी से परखते हैं निवेशक 

डेटा-इंटेंसिव एआई कार्यों को तेजी से करने में मदद करने वाले एचबीएम चिप को निवेशक बारीकी से परखते हैं क्योंकि इनका उपयोग एआई ग्राफिक प्रोसेसर, विशेष रूप से एनवीडिया के साथ किया जाता है। अखबार ने कहा कि चीन की चिंता यह है कि अमेरिकी एचबीएम नियंत्रण के कारण हुआवेई जैसी चीनी कंपनियों की अपनी एआई चिप विकसित करने की क्षमता में बाधा आ रही है।

अमेरिकी प्रशासन ने चीन को उन्नत चिप निर्यात पर नियंत्रण लगा रखा है। इससे उसका उद्देश्य चीन की एआई और रक्षा विकास गतिविधियों को रोकना है। हालांकि इससे अमेरिकी कंपनियों की चीन से बढ़ती मांग पूरा करने की क्षमता प्रभावित हुई है, फिर भी यह अमेरिकी चिप निर्माताओं के लिए राजस्व का महत्त्वपूर्ण स्रोत बना हुआ है।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement