facebookmetapixel
Advertisement
रूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतरघर बैठे बनेगा बच्चों का ब्लू आधार कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, जानें आसान तरीकाShare Market: Sensex 827 अंक उछला, Nifty 24,200 के पार, अब कहां तक जाएगी तेजी?यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोक

‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करती है Boeing: CEO कैलहौन

Advertisement

Boeing CEO ने कहा कि कंपनी देश के वाणिज्यिक विमानन बाजार के तेजी से विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Last Updated- September 11, 2023 | 1:28 AM IST
PM Modi and Joe Biden

बोइंग के सीईओ डेविड एल कैलहौन ने कहा कि उनकी कंपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘Make In India’ पहल का समर्थन करती है। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि कंपनी देश के वाणिज्यिक विमानन बाजार के तेजी से विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कैलहौन ने 23 जून को वाशिंगटन डीसी में मोदी से मुलाकात की थी।

इस दौरान दोनों ने भारत के विमानन क्षेत्र में बोइंग की व्यापक उपस्थिति पर चर्चा की, जिसमें विमानों का रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) शामिल है। प्रधानमंत्री ने बोइंग को भारत में अंतरिक्ष विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के लिए भी आमंत्रित किया।

कैलहौन ने रविवार को कहा, ”बोइंग को भारत के वाणिज्यिक विमानन बाजार के तेजी से विस्तार और रक्षा बलों के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर गर्व है।” उन्होंने कहा, ”हम प्रधानमंत्री मोदी की ‘Make in India’ पहल का समर्थन करते हैं। भारत में 5,000 से अधिक लोग बोइंग टीम में नवोन्मेषी काम करके उच्च गुणवत्ता वाले करियर को अपना रहे हैं।”

कैलहौन ने कहा कि भारत में बोइंग का बढ़ता निवेश देश के साथ कंपनी की साझेदारी को दर्शाता है और साथ ही सकारात्मक अमेरिका-भारत आर्थिक संबंधों को भी रेखांकित करता है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 11:29 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement