और गोल्डमैन भी कतार में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 05, 2022 | 4:51 PM IST

गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक ने भी घोषणा की है कि वह पूंजी बाजार में कर्मचारियों की संख्या में 15 फीसदी की कटौती करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी के नजदीकी लोगों के हवाले से दी गई है।


जिन कर्मचारियों की छंटनी की योजना है उनमें से अधिकांश निवेश बैंकिंग, ऋण और इक्विटी और अधिग्रहण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।सोमवार को पहली बार कर्मचारियों को छंटनी के बारे में जानकारी दी गई थी। हालांकि, लंदन स्थित कंपनी के प्रवक्ता पॉल काफ्का ने इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना देने से इनकार किया है।

First Published : March 21, 2008 | 9:58 PM IST