facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

पूर्व मुख्य न्यायाधीश को कार्यवाहक प्रधानमंत्री

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:15 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद को देश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को इमरान खान द्वारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया गया। पूर्व सूचना मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान ने पार्टी की कोर कमेटी की मंजूरी के बाद यह फैसला किया।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को प्रधानमंत्री खान और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए सुझाव मांगे थे। चौधरी ने कहा, ‘राष्ट्रपति के पत्र के जवाब में, पीटीआई कोर कमेटी के परामर्श और अनुमोदन के बाद, प्रधानमंत्री इमरान खान ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद को नामित किया है।’
अपने पत्र में, राष्ट्रपति अल्वी ने उनसे कहा कि यदि वे संसद के भंग के तीन दिनों के भीतर नियुक्ति पर सहमत नहीं होते हैं, तो वे अध्यक्ष द्वारा गठित की जाने वाली एक समिति को दो-दो उम्मीदवारों के नाम भेजेंगे, जिसमें निवर्तमान नैशनल असेंबली या सीनेट, या दोनों के आठ सदस्य होंगे जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष का समान प्रतिनिधित्व हो। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि संविधान ने राष्ट्रपति को निवर्तमान नैशनल असेंबली में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के परामर्श से एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अधिकार दिया है।    

सुनवाई एक दिन के लिए स्थगित
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने नैशनल असेंबली के उपाध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और उसके बाद संसद को भंग करने के मामले में सुनवाई सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दी। उच्चतम न्यायालय के एक वृहद पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है और इसमें प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल, न्यायमूर्ति इजाजुल अहसन, न्यायमूर्ति मजहर आलम खान मियांखेल, न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर और न्यायमूर्ति जमाल खान मंडोखाइल शामिल हैं।
 

Advertisement
First Published - April 4, 2022 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement