facebookmetapixel
Advertisement
तैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?

पश्चिम बंगाल सरकार संदेशखालि मामले में कार्रवाई कर रही है : तृणमूल कांग्रेस

Advertisement

तृणमूल के नेताओं ने भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर निशाना साधा और इस मामले में कार्रवाई की मांग करने वाले उनके पत्र को एक ‘‘नौटंकी’’ करार दिया।

Last Updated- February 27, 2024 | 9:09 PM IST
TMC

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार संदेशखालि में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों पर कार्रवाई कर रही है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल के नेताओं ने भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर निशाना साधा और इस मामले में कार्रवाई की मांग करने वाले उनके पत्र को एक ‘‘नौटंकी’’ करार दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तृणमूल नेता सुष्मिता देव, सागरिका घोष और साकेत गोखले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संदेशखालि मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य कार्रवाई कर रहा है और मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संदेशखालि मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल की समकक्ष ममता बनर्जी को लिखे पत्र के बारे में पूछे जाने पर देव ने कहा कि साय को अपने राज्य छत्तीसगढ़ पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। देव ने जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए दावा किया, ‘‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पत्र नौटंकी है। जब एक आदिवासी लड़की को निर्वस्त्र कर उसके साथ बलात्कार किया गया तब ये नेता कहां थे? क्या उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी अपने राजधर्म का पालन कर रही हैं। जब मणिपुर में घटनाएं हो रही थीं तब आप (साय) चुप थे। अपने घड़ियाली आंसू अपने पास रखें।’’ गोखले ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ हफ्तों में छत्तीसगढ़ में बलात्कार की कम से कम चार घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। लोग अभी भी नहीं जानते कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन है…उन्हें अपने राज्य को देखना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 9:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement