भारत

Visva Bharati Recruitment 2023: एमटीएस के 709 पदों पर निकली भर्ती, इस तरह से करें अप्लाई

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- April 19, 2023 | 1:13 PM IST

Visva Bharati Recruitment 2023: नौकरी की तलाश करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। विश्व भारती ने MTS और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक कैंडिडेट्स विश्व भारती की आधिकारिक साइट vbharatirec.nta.ac.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए 709 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विश्व भारती ने एमटीएस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 मई, 2023 तक है। ऐसे में कैंडिडेट्स को निर्धारित तारीख से पहले ही अप्लाई कर देना चाहिए।

इन पदों पर निकली वेकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 तक है। एलिजिबिलिटी, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें;

वेकेंसी डिटेल्स

रजिस्ट्रार: 1 पद
वित्त अधिकारी: 1 पद
लाइब्रेरियन : 1 पद
डिप्टी रजिस्ट्रार: 1 पद
इंटरनल ऑडिट ऑफिसर: 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 6 पद
सहायक रजिस्ट्रार: 2 पद
अनुभाग अधिकारी: 4 पद
असिस्‍टेंट/सीनियर असिस्‍टेंट: 5 पद
अपर डिवीजन क्लर्क/ऑफिस असिस्टेंट: 29 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 99 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ: 405 पद
प्रोफेशनल असिस्‍टेंट : 5 पद
सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट : 4 पद
लाइब्रेरी असिस्‍टेंट: 1 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट: 30 पद
प्रयोगशाला सहायक: 16 पद
लेबोरेटरी अटेंडेंट: 45 पद
सहायक अभियंता: 2 पद
जूनियर इंजीनियर: 10 पद
निजी सचिव : 7 पद
पर्सनल असिस्‍टेंट : 8 पद
स्टेनोग्राफर: 2 पद
वरिष्ठ तकनीकी सहायक: 2 पद
तकनीकी सहायक: 17 पद
सुरक्षा निरीक्षक: 1 पद
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट: 1 पद
सिस्टम प्रोग्रामर: 3 पद

एल्जिबिलिटी क्राइटेरिया

जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल्ड अधिसूचना के माध्यम से एड्युकेशनल और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में पेपर I और पेपर II शामिल होंगे, जिसके बाद इंटरव्यू होगा। रिटन टेस्ट का वेटेज 70 प्रतिशत और इंटरव्यू/पर्सनॅलिटी टेस्ट का वेटेज 30 प्रतिशत होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार विश्व भारती की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

First Published : April 19, 2023 | 1:13 PM IST