भारत

Valmiki Jayanti 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं

Published by
भाषा   
Last Updated- October 28, 2023 | 10:05 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वाल्मीकि जयंती’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘देशवासियों को वाल्मीकि जयंती की अनंत शुभकामनाएं। सामाजिक समानता और सद्भावना से जुड़े उनके अनमोल विचार आज भी भारतीय समाज को सिंचित कर रहे हैं। मानवता के अपने संदेशों के माध्यम से वे युगों-युगों तक हमारी सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।’’

संत वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और विशेषकर दलितों के लिए श्रद्धेय हैं।

First Published : October 28, 2023 | 10:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)