facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

UP: अयोध्या में बसाई जा रही टेंट सिटी, मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार लग्जरी कॉटेज

Advertisement

अयोध्या शहर में कई स्थानों पर बस रही इन टेंट सिटीज की स्थापना व देखरेख का जिम्मा अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया गया है।

Last Updated- December 29, 2023 | 11:21 PM IST
Ram Mandir

प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर के उद्घाटन से अयोध्या में बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को ठहरने के लिए लग्जरी सुविधाओं से युक्त टेंट सिटीज बसायी जा रही हैं। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बसायी जा रही इन टेंट सिटीज में बने कॉटेज में विदेशी मेहमान भी ठहरेंगे।

अयोध्या शहर में कई स्थानों पर बस रही इन टेंट सिटीज की स्थापना व देखरेख का जिम्मा अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया गया है। ADA अधिकारियों ने बताया कि ये टेंट सिटीज डबल ऑक्यूपेंसी वाली लग्जरी व सेमी लग्जरी कैटेगरी सुइट बेस्ड हैं।

यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को प्रकृति की छांव में पौराणिक व आधुनिक अयोध्या के समावेश की अनुभूति होगी। उनका कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से विभिन्न स्थानों पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

अयोध्या में माझा गुप्तार घाट पर 20 एकड़ भूमि में टेंट सिटी को स्थापित किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था की जा रही है। ब्रह्मकुंड के पास भी टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें 35 टेंट लग रहे हैं। वहीं, राम कथा पार्क में भी 30 टेंट्स की सिटी स्थापित की जा रही है।

इसी प्रकार तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बाग बिजेसी में 25 एकड़ भूमि में टेंट सिटी स्थापित की जा रही है, जिसमें हजारों लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अतिरिक्त कारसेवकपुरम व मणिराम दास की छावनी में भी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी को स्थापित किया जा रहा है।

Also read: राम मंदिर से बढ़ी कारोबार की लौ; उद्घाटन से पहले मंदिर मॉडल, जय श्रीराम लिखे झंडों की बढ़ी मांग

‘हेरिटेज कॉटेज स्टे’ का आभास देने वाले इन टेंट सिटीज में यूं तो देश-दुनिया के तमाम जायकों का स्वाद श्रद्धालुओं को मिल सकेगा, मगर इसमें सबसे विशिष्ट अवधी व बनारसी जायके होंगे। ब्रह्म कुंड व राम कथा पार्क में स्थापित टेंट सिटी का विकास एडीए द्वारा प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए किया गया है।

ब्रह्म कुंड की टेंट सिटी 1 दिसंबर से संचालित हो रही है। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को मिलेट्स व मोटे अनाज के बने पकवान, मक्के की रोटी-सरसों का साग समेत सीजनल साग-सब्जियों की तमाम वेराइटी पेश की जाएगी। इसके अलावा, बाजरे की रोटी व अन्य रेसिपी, मटर का निमोना, बाटी-चोखा और मूंग खिचड़ी समेत कई प्रकार के स्थानीय पकवान भी परोसे जाएंगे। हेल्थ कॉन्शियस लोगों को यहां डिटॉक्स वॉटर की भी सुविधा मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि वुडन डेक बेस्ड इन टेंट्स में रहने वाले लोगों को शानदार इंटीरियर्स के साथ आराम कुर्सी, सोफे, डाइनिंग लाउंज, पर्सनल वोल्ट, रूम हीटर, एसी व हाई स्पीड इंटरनेट समेत तमाम सहूलियतें मिलेंगी। यहां बोनफायर, कल्चरल इवेंट्स के लिए ओपन एयर थिएटर और सोविनियर शॉप की भी सहूलियत लोगों को मिलेगी। टेंट सिटी के काटेज एक बार स्थापित किए जाने के बाद 10 वर्षों तक इनका संचालन किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 8:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement