facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

UP: अलीगढ़, झांसी, उन्नाव और प्रयागराज में बनेगा स्पेशल निवेश क्षेत्र, उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

उत्तर प्रदेश में नए उद्योग की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में लैंड बैंक बढ़ाने के साथ ही नए निवेश क्षेत्र भी बनाए जाएंगे।

Last Updated- August 13, 2024 | 8:13 PM IST
Non Life Insurance

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के मुताबिक अलीगढ़, उन्नाव, प्रयागराज और झांसी में विशेष निवेश क्षेत्र विकसित किए जाएंगे जहां उद्योगों के लिए जमीन मिल सकेगी। उन्होंने पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड के इन इलाकों में विशेष निवेश क्षेत्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं। नन्दी ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को लैंड बैंक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माण क्षेत्र की स्थापना से उद्योगों का विकास होगा।

औद्योगिक विकास विभाग व इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने को लेकर डिलॉयट इंडिया द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। निवेश, भूमि का आवंटन, बुनियादी ढांचा और अन्य महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के साथ ही मजबूत नीति और नियामक पारिस्थितिकी तंत्र पर आधारित इस प्रस्तुति में राज्य भर में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के तहत भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण और उपलब्ध खाली भूमि की वर्तमान स्थिति को भी शामिल किया गया।

Also read: Shopping center stock: टियर-2 शहरों में शॉपिंग सेंटर स्टॉक के मामले में लखनऊ का जलवा

मंत्री नन्दी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण सहित एनसीआर के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हो रहे हैं। अब इसी तरह के प्रयास पूर्वांचल में भी करने होंगे। साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी उद्योगों को स्थापित करने की आवश्यकता है। जिसके लिए टेक्सटाइल इंडस्ट्री के साथ ही अन्य इंडस्ट्री के लोगों से भी बात करें और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि संतुलित विकास के लिए प्रदेश के चारों भागों में एक-एक निर्माण क्षेत्र यानी स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन विकसित किए जाने पर विचार किया जा रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को कैसे और बेहतर बनाया जाए इस पर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement