facebookmetapixel
Advertisement
Titan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्टAshok Leyland Q3FY26 Results: मुनाफा 5.19% बढ़कर ₹862.24 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ाUP Budget 2026: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का बजट पेश, उद्योग और ऊर्जा को मिली बड़ी बढ़त$2 लाख तक का H-1B वीजा शुल्क के बावजूद तकनीकी कंपनियों की हायरिंग जारीFIIs अब किन सेक्टर्स में लगा रहे पैसा? जनवरी में ₹33,336 करोड़ की बिकवाली, डिफेंस शेयरों से दूरीIMPS vs NEFT vs RTGS: कौन सा है सबसे तेज और सस्ता तरीका? जानिए सब कुछ₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करें

अगर स्टांप पर मध्यस्थता समझौता नहीं हुआ तो कानूनी तौर पर होगा अमान्य : सुप्रीम कोर्ट

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 10:36 PM IST
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ ने 3:2 के बहुमत से कहा है कि बगैर स्टांप वाले अनुबंध (unstamped contract ) में मध्यस्थता समझौता (arbitration agreement) लागू किए किए जाने योग्य और वैध नहीं है।

बहुमत के फैसले में कहा गया है, ‘स्टांप अधिनियम (Stamp Act) द्वारा मान्य नहीं किया गया मध्यस्थता समझौता कानून के हिसाब से मान्य नहीं होगा।’

कानून के विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से अनुमान लगाने व व्याख्या करने को लेकर कुछ स्पष्टता आई है कि अगर स्टांप शुल्क (stamp duty) का भुगतान नहीं किया जाता है या कम भुगतान किया जाता है तो मध्यस्थता समझौता अवैध होगा और इससे विवाद के समाधान के लिए समयबद्ध समाधान उपलब्ध नहीं होगा।

निशीथ देसाई एसोसिएट्स में इंटरनैशनल डिस्प्यूट रिसॉल्यूशन ऐंड इन्वेस्टीगेशन प्रैक्टिस ( International Dispute Resolution & Investigations Practice) के प्रमुख व्यापक देसाई ने कहा, ‘यह गंभीर मसला है और चल रही तमाम मध्यस्थता कार्रवाई पर इसका असर पड़ेगा। इसमें पक्षकार स्टांप शुल्क के कम भुगतान या भुगतान न होने को लेकर प्रक्रिया में देरी के लिए आपत्ति जता सकते हैं।

‘न्यायमूर्ति केएम जोसेफ, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति हृषीकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार के पीठ ने फैसले में कहा कि मध्यस्थता रजिस्टर्ड होना और स्टांप पर होना जरूरी है, तभी वह वैध और लागू किए जाने योग्य होगा।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement