भारत

Delhi Weather Today: दिल्ली पर घना कोहरा, AQI 500 के करीब; GRAP स्टेज-4 की कड़ी पाबंदियां लागू

Delhi Weather Update: दिल्ली में गंभीर स्मॉग के बीच AQI 500 के करीब, Stage-IV ग्रैप उपाय लागू।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- December 14, 2025 | 10:29 AM IST

Delhi Weather Update: रविवार की सुबह दिल्ली में घना कोहरा और स्मॉग छाया रहा। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के करीब पहुंच गया है, जिससे सर्दियों की ठंड के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार तक AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की संभावना है।

सुबह के प्रमुख AQI रीडिंग्स:

  • आनंद विहार: 491

  • अशोक विहार: 493

  • बावना: 495

  • चांदनी चौक: 462

  • आर.के. पुरम: 472

  • रोहिणी: 499

  • विवेक विहार: 495

CPCB के AQI कैटेगरी क्या बताती हैं?

  • 0-50: अच्छा

  • 51-100: संतोषजनक

  • 101-200: मध्यम

  • 201-300: खराब

  • 301-400: बहुत खराब

  • 401-500: गंभीर

प्रदूषण बढ़ने के कारण:

प्रशासन ने बताया कि हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक ज़मीन के पास फँस रहे हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) भी फिलहाल राहत नहीं देंगे। दिल्ली के Decision Support System के आंकड़ों के अनुसार, सबसे बड़ा प्रदूषण स्रोत यातायात है, इसके बाद औद्योगिक गतिविधियां, जबकि पड़ोसी जिले जैसे झज्जर और सोनीपत भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।

Stage-IV ग्रैप कानून क्या है?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए CAQM ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के Stage-IV उपाय लागू किए हैं। Stage-IV सबसे कड़े कदम हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित, केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के लिए छूट

  • दिल्ली रजिस्टर्ड डीज़ल भारी वाहन (BS-IV और उससे कम) प्रतिबंधित, जरूरी सेवाओं को छूट

  • सभी निर्माण और ध्वस्त गतिविधियां रोक दी गईं

  • स्कूलों में कक्षा I–IX और XI के लिए हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन)

  • राज्य सरकारें अतिरिक्त कदम उठा सकती हैं, जैसे कॉलेज बंद करना, गैर-आवश्यक व्यापार रोकना या ऑड-ईवन नियम लागू करना

  • सरकारी दफ़्तर 50% स्टाफ के साथ काम करेंगे; निजी संस्थानों को staggered timings अपनाने की सलाह

दिल्ली का मौसम:

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे आंशिक रूप से बादल रहेंगे, उसके बाद साफ़ मौसम की संभावना। रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी है। सुबह कहीं-कहीं मध्यम और कुछ जगह घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 23-25°C के बीच और न्यूनतम तापमान 9-11°C के बीच रहेगा।

First Published : December 14, 2025 | 10:29 AM IST