facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

PM का अगले सप्ताह से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, सुरक्षा बलों ने सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया

Advertisement

पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बीएसएफ और पुलिस ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में संयुक्त रूप से दो घंटे तक सुरंग रोधी अभियान चलाया।

Last Updated- February 17, 2024 | 4:44 PM IST
Yearenders 2023: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से शनिवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संभावित सीमा पार सुरंगों की तलाश में अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने पिछले दशकों में लगभग एक दर्जन सीमा पार सुरंगों का पर्दाफाश किया है, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों, हथियारों और मादक पदार्थों को सीमा पार से भेजने के लिए किया जाता था।

पुलिस ने हाल ही में ‘राष्ट्र-विरोधी तत्वों’ द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी सुरंगों का पता लगाने में मदद करने वाले को पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी यहां 3,161 करोड़ रुपये की 209 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए 20 फरवरी को जम्मू के दौरे पर आ रहे हैं। वह जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत बीएसएफ और पुलिस ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में संयुक्त रूप से दो घंटे तक सुरंग रोधी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ हालांकि संयुक्त दल को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement